ज़िला
नारनौल | अवैध शराब तस्करी पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई : मोटरसाइकिल समेत देसी शराब बरामद | आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नारनौल सदर पुलिस ने तत्काल रेडिंग पार्टी का गठन किया तथा गांव खामपुरा बस स्टैंड के पास नाकाबंदी कर छापेमारी की।
रेड के दौरान पुलिस ने राजेंद्र निवासी खामपुरा को प्लेटिना मोटरसाइकिल नंबर HR-35P-2039 को काबू किया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल पर लगे बैग से मार्का “NV रसीला संतरा” की 9 बोतल देसी शराब तथा 16 पव्वे देसी शराब बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब को कब्जे में लिया और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत थाना सदर नारनौल में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब का निर्माण, भंडारण या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | हत्या के मामले का फरार आरोपी भी दबोचा
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद | स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार
नारनौल। भारत रत्न की मांग ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में छेड़ी नई बहस : राव बिरेंद्र सिंह के नाम से उठी मांग के बीच राव तुलाराम को लेकर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा2 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली3 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था