नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार | हत्या के मामले का फरार आरोपी भी दबोचा

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल

नांगल चौधरी। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा आरोपी भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार सीआईए नारनौल की टीम ने कार्रवाई के दौरान सचिन निवासी गांव भिंढोर, थाना सदर बहरोड़ (राजस्थान) को एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। वहीं रवि निवासी गांव गुजरवास, थाना अटेली को एक अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना नांगल चौधरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी सचिन थाना नांगल चौधरी में दर्ज एक हत्या के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियारों के स्रोत और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध हथियारों या अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | अवैध शराब तस्करी पर महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई : मोटरसाइकिल समेत देसी शराब बरामद | आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध शराब लेकर ...
Continue Reading

नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद | स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है। थाना शहर नारनौल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब तथा तस्करी में इस्...
Continue Reading

नारनौल। भारत रत्न की मांग ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति में छेड़ी नई बहस : राव बिरेंद्र सिंह के नाम से उठी मांग के बीच राव तुलाराम को लेकर उठे सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। हरियाणा के नारनौल में आयोजित एक प्रेस वार्ता ने दक्षिण हरियाणा की राजनीति का केंद्र बदल दिया। पूर्व व्यापार मंडल प्रधान वैद्य किशन वशिष्ठ ने स्वयं को राव परिवार का शुभचिंतक और अनुयायी बताते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय ...
Continue Reading
Advertisement

Trending