ज़िला
रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम : 13 नाके, बम स्क्वाड व सिविल पुलिस रहेगी तैनात
रेवाड़ी | माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी 30 जून को कृषि महाविद्यालय बावल में राज्य स्तरीय खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह की अध्यक्षता के साथ ही बावल क्षेत्र की कई योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को लेकर सोमवार को एसपी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने आगमन स्थल का दौरा कर लगाई गई यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटीयो का जायजा लेकर रिहर्सल की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी रूटों का निरीक्षण करते हुए अन्य वैकल्पिक रूटों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आस पास बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग व्यवस्था, सफाई, टॉयलेट्स, वीवीआईपी, मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट, हेलीपैड और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को जांचा।
उन्होंने वीआईपी आगमन के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु इस संबंध में बैठक लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों से जाम की स्थिति न बने तथा सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक ना रहे इसके लिए सतर्क एवं सजग रहकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों और पहलुओं पर बारीकी से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कड़े शब्दों में कहा है कि कोई भी इन कार्यक्रम की आड़ में असामाजिक/ अपराधिक गतिविधियां करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से बावल में 13 नाके लगाए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में भी पुलिस बल की अलग से तैनाती की गई है। इसके अलावा दंगा निरोधक दस्ता, बम डिस्पोजल, टियर गैस स्क्वाड, वजरा वाहन की भी अलग से तैनाती की गई है।
रिहर्सल दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी श्री संजीव बल्हारा, डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद, डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार सहित कार्यक्रम मे लगी सभी ड्यूटीओं के प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
आमजन से पुलिस प्रशासन की अपील – पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि 30 जून को कार्यक्रम के दौरान सुचारू यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा न करें तथा पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग में खड़ा करें। नाकों या पार्किंग पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करके पुलिस प्रशासन का सहयोग करें ।
फरीदाबाद | मादक पदार्थ 109.808 किलोग्राम गांजा को किया नष्ट : ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में किया गया आग के हवाले
फतेहाबाद | सड़क हादसा देख BJP प्रदेशाध्यक्ष ने रुकवाया काफिला : घायल युवक को पहुंचाकर बचाई मानवता की मिसाल
फरीदाबाद | 272 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार : 25 लाख रुपये की नशीली खेप बरामद
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल6 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा3 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली4 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का प्रथम आगमन : गणपति गार्डन में भव्य स्वागत समारोह