ज़िला
नई दिल्ली | संत कबीर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले : भाजपा सरकार बनते ही नशा तस्कर पंजाब छोड़ देंगे | संत कबीर भवन के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा
नई दिल्ली | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनेगी उसी दिन से नशा बेचने वाले पंजाब छोड़कर चले जाएगें।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना में धानक समाज द्वारा संत कबीर के 628वें प्रकट दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में संत कबीर भवन बनाने का ऐलान करते हुए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने संत शिरोमणि कबीरदास महाराज के चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए उनके प्रकट दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जब हमारा समाज अंधविश्वास, पाखंड, छुआछूत और रूढ़िवादिता के गहरे अंधकार में डूबा हुआ था। ऐसे में संत कबीर महाराज का जन्म ज्योति स्वरूप हुआ जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे समाज को नई राह दिखाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर दास समरसता, बराबरी, इन्सानियत के संदेश को घर घर पहुंचाने वाली मुहिम है। वह भारत की रूह और बड़े समाज सुधारक हुए हैं जिन्होंने समाज को जोड़ने का रास्ता और इन्सानियत का मंत्र दिया है। उनका जीवन सत्य की खोज और असत्य के निर्भिक खंडन में व्यतीत हुआ और उन्होंने सभी धर्मों की कुरीतियों और रूढियों पर कड़ा प्रहार किया। उनके क्रांतिकारी विचार आज भी समाज के मार्गदर्शक है। गुरू ग्रन्थ साहिब में भी संत कबीर की वाणी को सम्मान दिया गया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार संत कबीर की वाणी को साकार करने का कार्य कर रही है। हर जिला स्तर पर संत प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर का दिया हुआ समूचे कल्याण, बराबरी का संदेश तथा अंतिम व्यक्ति के विकास का मंत्र पं. दीन दयाल उपाध्याय ने अपनाया। भाजपा उसे आगे बढाने का कार्य कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस कार्यकाल में प्लाट के नाम पर मिले केवल कागज को वर्तमान सरकार ने 20 हजार गरीब लोगों को कब्जा दिलवाने का काम किया है। इसके अलावा जो परिवार रह गए उन्हें 100-100 वर्ग गज के प्लाट देकर प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर उनके पक्के मकान बनाने का कार्य किया है। शहरी क्षेत्रों में गरीब लोगों को 30-30 वर्ग गज के प्लाट तथा सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद में 7200 से अधिक फ्लेट दिए गए हैं। इसके अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपए, महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के अलावा लोगों को आयुष्मान चिरायु योजना का लाभ दिया गया है। किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। इसके साथ ही सब्जियों को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल कर किसानों को लाभ दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को झूठ बोलकर बरगलाने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किए गए वादे में से आधे भी पूरे नहीं किए हैं। कानून व्यवस्था की हालात बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनते ही संत कबीर दास के दिखाए मार्ग पर चलकर कानून व्यवस्था दुरूस्त करने तथा युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति, नीयत साफ है और राष्ट्र प्रथम की नीति से कार्य करते हैं। संत कबीर की विरासत को संवैधानिक रूप देने वाले भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्वतः ही स्मरण हो आता है। संत कबीर ने जिस सामाजिक समानता की बात अपनी वाणी में कही, बाबा साहेब ने उसे भारत के पवित्र संविधान में पिरोकर हमें कानूनी अधिकार के रूप में सौंपा है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर चलते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की हैं। हरियाणा में पिछले साढ़े 11 वर्षों में पारदर्शी शासन व्यवस्था स्थापित कर जनता को लाभ पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को आगे बढ़ाने के लिए-शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का त्रिसूत्र दिया, वह आज भी हमारे समाज के लिए प्रगति का एकमात्र मार्ग है। बाबा साहेब का मानना था कि सामाजिक असमानता और दासता की बेड़ियों को केवल शिक्षा के हथियार से ही काटा जा सकता है। अस्त्र-शस्त्र की लड़ाई क्षणिक हो सकती है, और ज्ञान की शक्ति स्थाई परिवर्तन लाती है। इसी से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत कबीर दास के दिखाए समरसता के मार्ग पर चलकर, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के शिक्षा और संगठन के सिद्धांतों को आत्मसात करेंगे और राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ में अपना सक्रिय योगदान देंगे।
इस अवसर पर सतीश खुंडिया, प्रो. जयनारायण, जिला अध्यक्ष रणजीत धीमान, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, पूर्व सांसद स. अमरीक सिंह, राखी अग्रवाल, डा. कनिका जिन्दल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।
चंडीगढ़/नई दिल्ली | पद्म सम्मान में हरियाणा का गौरव : सविता पूनिया और खेमराज सुंदरियाल को मिला पद्म श्री | राष्ट्रपति भवन में 65 विभूतियां सम्मानित | देशभर में जश्न का माहौल
लखनऊ | कोचिंग सेंटर में मौत की आग : 15 युवाओं की दर्दनाक मौत | जान बचाने को इमारत से कूदे छात्र
नई दिल्ली | आज 56 वर्ष के हुए राहुल गांधी : नेहरू-गांधी परिवार की विरासत से लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष तक का सफर
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | राजस्थान से लौट रहे तीन दोस्तों की बोलेरो ट्राले में घुसी : एक की मौत | दो गंभीर घायल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | खेत में बने बंद कुएं में गिरने से व्यक्ति की मौत : नांगल चौधरी क्षेत्र में दर्दनाक हादसा
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मंजीत मंडाना के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत : सैकड़ों युवाओं संग निकली साइकिल यात्रा
-
हरियाणा6 days agoपलवल | दहेज प्रताड़ना का आरोप : विवाह के बाद रुपये 7 लाख देने का दावा | अब खाने-पीने और वेतन का भी मांगा जा रहा हिसाब
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | खंड कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राजकुमार बिगोपुर का स्वागत : कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
-
निजामपुर5 hours agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा1 day agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | 24 गांवों में मतदाता पुनरीक्षण अभियान तेज : 25 जून तक गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील