नारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
रेवाड़ी कार्यक्रम में शिवराज चौहान व नायब सैनी

नारनौल। मंगलवार को बावल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा से टीम इंद्रजीत सिंह का नदारद रहना कोई सामान्य राजनीतिक घटना नहीं है। केंद्रीय कृषि मंत्री लंबे समय तक मध्य प्रदेश जैसे विशाल राज्य के मुख्यमंत्री रहने के बाद केंद्र में कृषि मंत्री हैं जिनका भाजपा की राजनीति में अपना एक स्थान है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के मुखिया हैं

 

अवश्य ही राव की कोई टीस इस घटना के पीछे रही होगी। लेकिन भाजपा में आने के बाद राव की यह कोई पहली घटना नहीं है। जब जब राव को लगा की भाजपा उनकी इच्छानुकूल फ़ैसले नहीं ले रही है तब तब राव हमेशा से ही यह बाज़ू मरोड़ने की राजनीति करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

परंतु वर्तमान में भाजपा ने राव को देने में कोई कसर तो नहीं छोड़ रखी है। स्वयं राव केंद्र में मंत्री हैं, बेटी प्रदेश में कैबिनेट मंत्री के रूप में स्वास्थ्य जैसे विशाल महकमे की मालिक हैं। उनके कहने से आधा दर्जन से अधिक टिकटें पार्टी ने देकर उनके पसंद के विधायक बनाए जो अब भी उनके इसारों पर नाचते हैं। चुनाव के समय तीन विधानसभा के विपक्षी उम्मीदवारों के सहयोग से अपनी बेटी को जिताने और भाजपा की दक्षिणी हरियाणा की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली सीट को प्रयत्नपूर्वक हराने के बाद भी पार्टी ने उनसे कुछ नहीं कहा।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

 

परंतु लगता है अभी भी राव संतुष्ट नहीं है और जब भी मन करता है लक्ष्मण रेखा लाँघने में कोई परहेज़ नहीं है।

परंतु राव को अब यह समझने की भी आवश्यकता है कि भाजपा जब बहुत कुछ देती है तो लेने में भी संकोच नहीं करती। जब भाजपा को लगता है कि व्यक्ति संगठन से बार-बार बड़ा बनने की कोशिश कर रहा है तो पार्टी वक्र दृष्टि भी डालने में गुरेज़ नहीं करती।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

राव इंद्रजीत सिंह भाजपा की संगठन शक्ति को जानते हुए भी यदि वह ऐसा कर रहे हैं तो संभवतः वह वर्जित क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। वैसे भी उनके विरोधी उन्हें सदा से ही मुख्यमंत्री विरोधी कहते आए हैं और वह स्वयं उनके इस कथन को सत्य साबित कर रहे हैं।

इतना ही नहीं वह अपने आप पर लगे दक्षिण हरियाणा की राजनीति की “अतृप्त आत्मा” के आरोप को भी सत्य साबित कर रहे हैं। परंतु राव को समझना होगा कि भाजपा धैर्य की लंबी परीक्षा कभी नहीं देती और जिस ‘वीटो’ का उनको अहंकार है उसे ‘वीटा’ की तरह मुलायम करते भाजपा देर नहीं लगाएगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading

नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Continue Reading

नारनौल। डीसी-एसपी ने किया एचटेट केंद्रों का निरीक्षण : 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कें...
Continue Reading
Advertisement

Trending