ज़िला
नारनौल। एचटेट-2025 को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक : महेंद्रगढ़ में एडीसी ओवरऑल इंचार्ज | एसडीएम होंगे नोडल अधिकारी | परीक्षार्थियों के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महेंद्रगढ़ जिले की तैयारियों की जानकारी उपायुक्त अनुपमा अंजली ने दी। उन्होंने बताया कि 4 और 5 जुलाई को होने वाली परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा संचालन के लिए उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारियों और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रशासनिक एवं राजपत्रित अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पवारिया को पूरे जिले का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। एसडीएम अनिरुद्ध यादव को नारनौल तथा एसडीएम योगेश सैनी को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की समय रहते स्थापना और उनकी तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक सत्यापन व्यवस्था सुचारु रहे ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के बैठने और पीने के पानी की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने तथा परीक्षा मार्गों पर यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक विशेष बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें सामान्य किराया ही लिया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम अनिरुद्ध यादव, योगेश सैनी, उदय सिंह, जिला परिषद के सीईओ निर्मल नागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारनौल में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए परीक्षार्थी 9416977366, 9416373246 और 9729863601 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने या अन्य किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वह डायल 112 पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है।
4 और 5 जुलाई को बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर
जिला शिक्षा अधिकारी विशेश्वर कौशिक ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार 4 और 5 जुलाई को जिले के सभी कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। यदि परीक्षा के दौरान कोई कोचिंग संस्थान खुला पाया गया तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार सख्त प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नारनौल। स्टेट बैंक में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर आयोजित : आयुर्वेद-योग अपनाने का दिया संदेश | साइबर सुरक्षा और सामाजिक योजनाओं के प्रति भी किया जागरूक
नारनौल। हरियाणा पुलिस में पदोन्नति : एसआई महा सिंह बने निरीक्षक | डीएसपी भारत भूषण ने लगाए स्टार | 1988 में सिपाही के रूप में शुरू किया था सफर
नारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण
-
नारनौल4 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली5 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | राव नरवीर सिंह ने पिता राव मोहर सिंह के नाम पर बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : बोले- पांच साल में हरियाणा का AQI सबसे निचले स्तर पर लाने का लक्ष्य