रेवाड़ी | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बावल में 125 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की दी सौगात : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किया उद्घाटन-शिलान्यास

रिपोर्टर: चैन सिंह
| रेवाड़ी
 रेवाड़ी | केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बावल हलका जिला रेवाड़ी के लिए करीब सवा सौ करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली भी  मौजूद रहे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बावल स्थित महाविद्यालय परिसर में खेत बचाओ अभियान के समापन समारोह के दौरान बावल हलका की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें 19 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनाए गए राजकीय कन्या महाविद्यालय, बावल, 20 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से बने नगरपालिका बावल के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा पार्किंग स्थल और तीन करोड़ 33 लाख  रुपए की लागत से बने  पुलिस थाना रामपुरा के भवन का उद्घाटन किया गया।
  इसी प्रकार आईएमटी बावल के फेज-3 में 31 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड, माजरा एम्स के लिए 28 करोड़ 78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले जल घर, 6 करोड़ 60 लाख रूपए से गांव रणसी माजरी में स्थापित होने वाले 33 केवी सब स्टेशन तथा गांव बिदावास में 8 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन की आधारशिला रखी गई।
  विकास परियोजनाओं की श्रृंखला में गांव बिशनपुर गुज्जर माजरी, गुज्जरों की ढाणी से पीलियों वाली ढाणी तक 49 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लिंक रोड, 4 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से गांव बखापुर में बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 55 लाख रुपए की लागत से गांव मनेठी तथा 55 लाख रुपए की लागत से गांव भालखी माजरा के सब हेल्थ सेंटर की आधारशिला रखी गई।
Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यमुनानगर। ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन नगर निगम के खजाने में एक करोड़ से अधिक टैक्स जमा : हजारों संपत्ति धारकों ने उठाया लाभ | अब बड़े बकायेदारों की संपत्तियां होंगी सील

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स पर दी जा रही शत-प्रतिशत ब्याज माफी योजना के अंतिम दिन तीनों नगर निगम कार्यालयों में करदाताओं की भीड़ लगी रही। मंगलवार को इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि थी, जिसके चलते सुबह से ही तीनों नगर निगम कार्य...
Continue Reading

रेवाड़ी | चलते ट्रेन में बड़ा तकनीकी फेलियर : इंजन डिब्बों से हुआ अलग | टला बड़ा रेल हादसा | रेलवे ने शुरू की जांच

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में मंगलवार को रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां रेवाड़ी से श्रीगंगानगर जा रही यात्री ट्रेन एक गंभीर तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। गोकलगढ़ रेलवे फाटक के समीप चलते समय ट्रेन का इंजन सवारी डिब्बों को छोड़कर आगे निकल ...
Continue Reading

नूंह | पहली कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री विपुल गोयल का सख्त रुख : अनाज मंडी की पेयजल समस्या पर XEN अतुल यादव को लगाई फटकार

बबीता वर्मा
|
नूंह। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को नूंह जिले में पहली बार जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 16 परिवादों पर सुनवाई की गई। इनमें से 12 मामलों का मौके पर ही...
Continue Reading
Advertisement

Trending