यमुनानगर | समाधान शिविर में शिकायतों के निपटान के निर्देश : सोमवार-वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक लगेंगे शिविर | सीटीएम पीयूष गुप्ता बोले-समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर

यमुनानगर | सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहे, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें।

सीटीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सीटीएम पीयूष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में 13 शिकायतें प्राप्त हुई है जिसमें पटरी मौहल्ला निवासी वीरेन्द्र बग्गा ने बिजली की तारों को सही करवाने बारे, गोपाल ने प्लाट के सामने से बिजली के खम्बे हटवाने बारे, निर्मल सिंह ने रास्ते पर अवैध कब्जा करने, रामप्रकाश सिंह ने इंतकाल करवाने, अल्का गुलाटी ने प्रोपर्टी आईडी ठीक करवाने, अमन ने यमुनानगर के बस स्टैंड में दो पहिया वाहन पार्किंग बारे, नरेन्द्र सिंह ने बुढ़ापा पैंशन लगवाने बारे, नरेश कुमार ने इंतकाल दर्ज करवाने, ललित कुमार ने बिजली के खम्बों को हटवाने, संदीप कुमार ने इंतकाल व फर्द बदलने पर कोई कार्यवाही न करने की शिकायत रखी।

आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार ने समाधान शिविर में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बैठक के दौरान 5 मिनट के योग का भी अभ्यास करवाया। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बताया कि अपने कार्य के साथ-साथ योग करना भी जोड़ लें ताकि वे स्वस्थ रह सकें और अपने कार्य को कुशलता से कर सके।

इस अवसर पर ईओ नगर निगम जरनैल सिंह, अधीक्षक उपायुक्त कार्यालय अतुल कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य नीरज गुप्ता, जगदीश बब्बर व खरैती लाल बत्तरा व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

माय भारत, यमुनानगर द्वारा जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सहयोग से पाँच दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माय भारत, यमुनानगर के उप निदेशक ओमकार स्वामी के मार्गदर्शन में तथा जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के समन्वय से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अधिकारी नितीश कुमार सिंगला के नेतृत्व में विभाग की विभिन्न शाखाओं एवं कार्यों का विद्यार्थियों को विस्तृत परिचय कराया गया। प्रतिभागियों को विभाग की कार्यप्रणाली, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस), खाद्यान्न वितरण, रिकॉर्ड प्रबंधन, निरीक्षण प्रक्रिया तथा अन्य प्रशासनिक एवं तकनीकी गतिविधियों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही विभाग के दैनिक कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन कराकर उन्हें वास्तविक कार्य वातावरण का अनुभव कराया गया तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहन समझ भी विकसित की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु माय भारत, यमुनानगर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मेघा ने माय भारत की ओर से नोडल समन्वयक के रूप में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा प्रतिभागियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया।

इस कार्यक्रम में किशन कुमार, साहिल, राधिका, पारुल एवं अनुज सहित पाँच युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभाग की कार्यप्रणाली को निकट से समझते हुए बहुमूल्य अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर एम.एल.एन. कॉलेज की माय भारत नोडल अधिकारी सुश्री दीपमाला कंबोज ने विद्यार्थियों को माय भारत द्वारा आयोजित ऐसे वास्तविक जीवन आधारित अनुभवात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में व्यवहारिक ज्ञान, प्रशासनिक समझ, कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा जनसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करते हैं और उनके भविष्य के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

माय भारत, यमुनानगर द्वारा भविष्य में भी विभिन्न सरकारी विभागों के सहयोग से ऐसे अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो सके तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया जा सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। एटीएम लूट का फरार आरोपी नूंह में छिपा बैठा था : आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

बबीता वर्मा
|
नूंह। आंध्र प्रदेश में एटीएम काटकर लाखों रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी नूंह जिले में छिपकर रह रहा था। उसकी तलाश में जुटी आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव मूण्डता में दबिश देकर आरोपी को गिरफ...
Continue Reading

यमुनानगर | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान : 45 प्रतिशत मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा | 14 जुलाई तक घर-घर सर्वे करेंगे 979 बीएलओ

राजीव मेहता
|
यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते अधिकारी।
यमुनानगर में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते अधिकारी।
यमुनानगर | भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के अभियान के तहत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त...
Continue Reading

रेवाड़ी। सुंदरोज में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल : मारपीट का वीडियो वायरल | दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरू

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी। जिले के सुंदरोज गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मारपीट में घायल युवक को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्त...
Continue Reading
Advertisement

Trending