नारनौल। जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : समाधान शिविर में 39 शिकायतें पहुंचीं | डीसी अनुपमा अंजली ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।
समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में बुधवार को लघु सचिवालय नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों की सामूहिक एवं व्यक्तिगत शिकायतों को सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। शिविर में कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी उपस्थित रहे।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का एक ही स्थान पर पारदर्शी, सरल और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं को अनावश्यक रूप से लंबित रखने या कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों की सफलता तभी संभव है जब प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई. के. बहल का स्वागत : जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित | बार-बेंच समन्वय से शीघ्र न्याय पर जोर

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई के बहल के कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला बार एसोसिएशन, नारनौल द्वारा न्यू बार रूम में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन नारनौल के प्रधान संतोख सि...
Continue Reading

नारनौल | मानसून की पहली बारिश में नगर परिषद के दावों की खुली पोल : डीसी और एसपी आवास के बाहर जलभराव ने खड़े किए बड़े सवाल

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल। मानसून की पहली ही बारिश ने नारनौल शहर की जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक तस्वीर सामने ला दी। गुरुवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा चर्चा जिला उपायुक्त अनुपमा अंजली और जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के सरका...
Continue Reading

नारनौल। हरियाणा उदय अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा : 27 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होगी नशामुक्ति मैराथन | जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने के निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
-वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा सरकार के हरियाणा उदय अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। कम्युनिटी...
Continue Reading
Advertisement

Trending