ज़िला
यमुनानगर | मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान : 45 प्रतिशत मतदाता फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा | 14 जुलाई तक घर-घर सर्वे करेंगे 979 बीएलओ
यमुनानगर | भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार जिला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के अभियान के तहत 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त्रुटिहीन बनाना है, ताकि सूची में शामिल प्रत्येक नाम पात्र और वास्तविक हो।
जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए काम किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने राज्य के सभी उपायुक्त से वीसी द्वारा अभियान की रूपरेखा, अधिकारियों की जिम्मेदारियों तथा विभिन्न चरणों के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त प्रीति ने जिला के सभी 979 बीएलओ को निर्देश दिए कि 10 प्रतिशत प्रतिदिन विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य करें ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य समय पर किया जा सके।
उपायुक्त ने वीसी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर संजय कुमार को अवगत कराया कि बरसात के मौसम में सभी बीएलओ को प्लास्टिक की किटे दे दी गई है। जिले में कुल 979 बीएलओ कार्यरत हैं। जिले के 9,18,682 मतदाताओं में से अब तक 4,12,167 मतदाता फार्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो लगभग 45 प्रतिशत है।
यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर)-2026 की तैयारियों को लेकर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ बैठक में दिए।
विडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, आयुक्त नगर निगम महावीर प्रसाद, एसडीएम जगाधरी विश्वनाथ, एसडीएम रादौर नरेन्द्र कुमार, व्यासपुर के एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, निर्वाचन नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार, इलेक्शन कानूनगो विशाल व मनीष जेपी उपस्थित रहे।
नूंह। एटीएम लूट का फरार आरोपी नूंह में छिपा बैठा था : आंध्र प्रदेश पुलिस ने दबिश देकर दबोचा
रेवाड़ी। सुंदरोज में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल : मारपीट का वीडियो वायरल | दोनों पक्षों के आरोपों के बीच पुलिस जांच शुरू
चंडीगढ़ । 5 जुलाई को चैनत गांव पहुंचेंगे अभय चौटाला : पानी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा | एसवाईएल और कथित घोटालों की जांच की उठाई मांग
-
नारनौल1 day agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नारनौल1 day agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली7 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल9 hours agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल