नांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद

रिपोर्टर: रामपाल फ़ौजी
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी । जिले के गांव कुलताजपुर में वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा परिवार मीडिया के सामने आया और गांव के सरपंच व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, सरपंच विक्रम ने भी इन आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए पूरे विवाद की अलग तस्वीर पेश की है। इस बीच थाना सदर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया है।

परिवार का कहना है कि सरपंच और उसके भाई के साथ उनका यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कई बार झगड़े हो चुके हैं, जिससे पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। परिवार ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि यदि भविष्य में उनके किसी भी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी सरपंच और उसके भाई की होगी।

वहीं, सरपंच विक्रम ने इन आरोपों को लेकर अपना पक्ष रखते हुए बताया कि करीब सात महीने पहले गांव में कथित अवैध कब्जा हटाया गया था। उनके अनुसार बाद में उसी स्थान पर दोबारा कब्जा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास की जमीन को पार्किंग के लिए खाली कराया जा रहा था, उसी दौरान विवाद हुआ था। सरपंच का कहना है कि शुक्रवार सुबह भी उनके चाचा के साथ झगड़ा हुआ और उनके बारे में पूछताछ की गई। उन्होंने भी आशंका जताते हुए कहा कि यदि भविष्य में उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

थाना सदर पुलिस ने बताया कि मामले में एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में जांच पूरी होने और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही विवाद की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र के गांव पांचनोता की दक्षिण दिशा में फैली अरावली पर्वत श्रृंखला में कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खनन का मामला सामने आया है। पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए बेहद संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में जेसीबी मशीनों...
Continue Reading

नांगल चौधरी । वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव।
कार्यक्रम में संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव।
नांगल चौधरी । महेंद्रगढ़ जिले के गांव आंतरी में आयोजित जिला स्तरीय जन सम्मेलन के दौरान 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी)' योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव...
Continue Reading

नांगल चौधरी | गांव आंतरी में वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी | महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी खंड के गांव आंतरी में गुरुवार को 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण' के तहत जिला स्तरीय जन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान 'वीबी-जी राम जी' योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्य...
Continue Reading
Advertisement

Trending