अटेली | पाइप लाइन खुदाई से जर्जर हुआ लिंक मार्ग : छह माह बाद भी मरम्मत नहीं | ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
बास कांटी गांव में पाइप लाइन खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग और समस्या दिखाते ग्रामीण।
बास कांटी गांव में पाइप लाइन खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग और समस्या दिखाते ग्रामीण।

अटेली। गांव बास कांटी में पंचायत द्वारा जोहड़ तक गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन की खुदाई अब वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। करीब छह महीने पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया रामपुरा-नावदी लिंक मार्ग आज भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया है। इसके चलते सड़क जर्जर हो चुकी है और आए दिन वाहन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

ग्रामीणों के अनुसार जिस मार्ग से पाइप लाइन डाली गई, वह रामपुरा और नावदी गांव को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पैदल और वाहनों के माध्यम से आवागमन करते हैं। पहले यह मार्ग ईंटों से पक्का था, लेकिन पाइप लाइन डालने के दौरान इसे उखाड़ दिया गया। खुदाई के बाद मार्ग की मरम्मत अधूरी छोड़ दी गई, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

ग्रामीण सुमेर सिंह, राजवीर सिंह, सरदार सिंह, ईश्वर सिंह, लीलाराम, सतपाल सिंह, राकेश कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सुनील कुमार, विक्रम सिंह और विजय सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश से पहले सड़क की मरम्मत नहीं होने पर आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि जगह-जगह सड़क धंस चुकी है, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संबंधित विभाग से मांग की है कि लिंक मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराई जाए ताकि बरसात के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस संबंध में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, मंडी अटेली की एसीपीओ ममता ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं था। उन्होंने कहा कि अब जानकारी मिलने के बाद संबंधित मामले की जांच कराकर जल्द समाधान कराया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | पौधारोपण से मनाया आरती सिंह राव का जन्मदिन : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण करते अतिथि।
अटेली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण करते अतिथि।
अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का 47वां जन्मदिन मंडी अटेली की मार्केट कमेटी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संद...
Continue Reading

अटेली | पिता की सेवानिवृत्ति पर अनोखी पहल : हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा | हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जितेंद्र सोलंकी
|
उंनिदा हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
उंनिदा हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
अटेली। गांव उंनिदा निवासी दीपक कुमार ने अपने पिता वीरेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार को शुभकामनाएं दीं। दीपक...
Continue Reading

अटेली। मानसून की पहली बारिश : किसानों के चेहरे खिले | जलभराव ने नगर व्यवस्था की खोली पोल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। क्षेत्र हुईं मानसून की पहली बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई वहीं फ़सल के लिए भी लाभदायक साबित हुई। किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी दुसरी ओर स्थानीय कस्बे में पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं होने के जगह जगह जलभराव की समस्या हुई। कस्बे के न...
Continue Reading
Advertisement

Trending