ज़िला
अटेली | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र सागवान सम्मानित : सेवा समर्पण को मिला सम्मान
अटेली | मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अटेली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डाक्टर. धर्मेंद्र सागवान को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की अटेली शाखा के मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने सीएचसी पहुंचकर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी निष्ठा एवं समर्पण की सराहना की
।मुख्य प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने कहा कि चिकित्सक समाज के ऐसे प्रहरी हैं, जो दिन-रात लोगों के जीवन की रक्षा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. धर्मेंद्र सागवान ने अपनी कार्यशैली, अनुशासन और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार से क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीता है। उनका समर्पण अन्य चिकित्सकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डाक्टर. धर्मेंद्र सागवान ने भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सीएचसी अटेली के पूरे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य स्टाफ का है।
उन्होंने कहा कि मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है और भविष्य में भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि डाक्टर का पेशा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। मरीजों के चेहरे पर स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटने वाली मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा बैंक अधिकारियों ने भी डाक्टर. सागवान को शुभकामनाएं दीं
अटेली | नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : महेंद्रगढ़ पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक | नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील
अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली नई अनाज मंडी को दी मीठे पानी की सौगात : 1.05 करोड़ रुपये से बनेगा बूस्टर | डेढ़ महीने में मिलेगा लाभ
अटेली। तोबड़ा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान : पंचायत ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
-
नारनौल5 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली5 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | राव नरवीर सिंह ने पिता राव मोहर सिंह के नाम पर बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : बोले- पांच साल में हरियाणा का AQI सबसे निचले स्तर पर लाने का लक्ष्य