अटेली। जिला युवा संसद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन : द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान | डाइट टीम ने बांटे प्रमाण पत्र

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली । जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाइट महेंद्रगढ़ की टीम ने विद्यालय पहुंचकर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में डाइट महेंद्रगढ़ से वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश यादव, नरेश गोयल और अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करती हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राजेश यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि विद्यालय ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने डाइट टीम का विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य सतवीर सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। मानसून की पहली बारिश : किसानों के चेहरे खिले | जलभराव ने नगर व्यवस्था की खोली पोल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। क्षेत्र हुईं मानसून की पहली बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई वहीं फ़सल के लिए भी लाभदायक साबित हुई। किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी दुसरी ओर स्थानीय कस्बे में पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं होने के जगह जगह जलभराव की समस्या हुई। कस्बे के न...
Continue Reading

अटेली | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र सागवान सम्मानित : सेवा समर्पण को मिला सम्मान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अटेली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डाक्टर. धर्मेंद्र सागवान को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भ...
Continue Reading

अटेली | नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : महेंद्रगढ़ पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक | नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अटेली। महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को अटेली मंडी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहकर स्...
Continue Reading
Advertisement

Trending