अटेली | नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : महेंद्रगढ़ पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक | नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| अटेली

अटेली। महेंद्रगढ़ पुलिस की ओर से नशा मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से बुधवार को अटेली मंडी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं सहित स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसआई रामलखन ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके खिलाफ जागरूक रहना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से ही नशा मुक्त अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

महेंद्रगढ़ पुलिस ने नागरिकों से नशा तस्करी या अवैध नशीले पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया। साथ ही लोगों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी देते हुए बताया गया कि नशा संबंधी शिकायतें या सूचना इस हेल्पलाइन पर भी दी जा सकती हैं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संकल्प लेने की अपील की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र सागवान सम्मानित : सेवा समर्पण को मिला सम्मान

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | मरीजों की सेवा को अपना धर्म मानकर लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अटेली के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डाक्टर. धर्मेंद्र सागवान को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। भ...
Continue Reading

अटेली। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अटेली नई अनाज मंडी को दी मीठे पानी की सौगात : 1.05 करोड़ रुपये से बनेगा बूस्टर | डेढ़ महीने में मिलेगा लाभ

जितेंद्र सोलंकी
|
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
अटेली। नई अनाज मंडी को 30 वर्षों के बाद मीठे पानी का तोहफा मिला है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से एक करोड़ 5 लाख की लागत से शुरू होगा बूस्टर निर्माण और डेढ़ महीने में जनता को मिलेगी राहत। अटेली की नई अनाज मंडी और आसपास के क्षेत्रों के ...
Continue Reading

अटेली। तोबड़ा में कम वोल्टेज से ग्रामीण परेशान : पंचायत ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

जितेंद्र सोलंकी
|
बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सदस्य।
बिजली निगम के एसडीओ को ज्ञापन सौंपते हुए पंचायत सदस्य।
अटेली। क्षेत्र के गांव तोबड़ा में पिछले कई महीनों से बिजली की कम वोल्टेज की समस्या के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान को लेकर ग्राम पंचायत तोबड़ा की सरपंच आशा कुमारी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग...
Continue Reading
Advertisement

Trending