अटेली | पिता की सेवानिवृत्ति पर अनोखी पहल : हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा | हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
उंनिदा हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
उंनिदा हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

अटेली। गांव उंनिदा निवासी दीपक कुमार ने अपने पिता वीरेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार को शुभकामनाएं दीं।

दीपक कुमार ने बताया कि परिवार के साथ खुशियां मनाना सामान्य बात है, लेकिन समाज के साथ मिलकर खुशी साझा करने से आत्मिक संतोष और शांति मिलती है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने पिता की सेवानिवृत्ति को यादगार बनाने के लिए धार्मिक आयोजन और भंडारे का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि गांव का हनुमान मंदिर क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है। यहां गांव के अलावा आसपास के अनेक गांवों से भी श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। मंदिर में लोगों की गहरी श्रद्धा होने के कारण समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।

भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा परिवार के उज्ज्वल भविष्य और वीरेंद्र सिंह के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | पौधारोपण से मनाया आरती सिंह राव का जन्मदिन : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण करते अतिथि।
अटेली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण करते अतिथि।
अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का 47वां जन्मदिन मंडी अटेली की मार्केट कमेटी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संद...
Continue Reading

अटेली | पाइप लाइन खुदाई से जर्जर हुआ लिंक मार्ग : छह माह बाद भी मरम्मत नहीं | ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
बास कांटी गांव में पाइप लाइन खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग और समस्या दिखाते ग्रामीण।
बास कांटी गांव में पाइप लाइन खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग और समस्या दिखाते ग्रामीण।
अटेली। गांव बास कांटी में पंचायत द्वारा जोहड़ तक गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन की खुदाई अब वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। करीब छह महीने पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया रामपुरा-नावदी लिंक मार्ग आज भी पूर...
Continue Reading

अटेली। मानसून की पहली बारिश : किसानों के चेहरे खिले | जलभराव ने नगर व्यवस्था की खोली पोल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। क्षेत्र हुईं मानसून की पहली बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई वहीं फ़सल के लिए भी लाभदायक साबित हुई। किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी दुसरी ओर स्थानीय कस्बे में पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं होने के जगह जगह जलभराव की समस्या हुई। कस्बे के न...
Continue Reading
Advertisement

Trending