अटेली | पौधारोपण से मनाया आरती सिंह राव का जन्मदिन : पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण करते अतिथि।
अटेली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण करते अतिथि।

अटेली। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का 47वां जन्मदिन मंडी अटेली की मार्केट कमेटी में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसमें समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मार्केट कमेटी के चेयरमैन दिनेश जैलदार ने कहा कि बदलते समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाजहित के कार्यों से जोड़ना एक प्रेरणादायक पहल है।

उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण देना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए पौधों की देखरेख का भी सामूहिक संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री के निजी सहायक विकास यादव, सतीश डीएसपी, सुजापुर के सरपंच सतबीर, सतीश यादव, पंकज गौड़, धर्मेंद्र सरपंच सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | पिता की सेवानिवृत्ति पर अनोखी पहल : हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा | हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जितेंद्र सोलंकी
|
उंनिदा हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
उंनिदा हनुमान मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
अटेली। गांव उंनिदा निवासी दीपक कुमार ने अपने पिता वीरेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में गांव के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन कराया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर परिवार को शुभकामनाएं दीं। दीपक...
Continue Reading

अटेली | पाइप लाइन खुदाई से जर्जर हुआ लिंक मार्ग : छह माह बाद भी मरम्मत नहीं | ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
बास कांटी गांव में पाइप लाइन खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग और समस्या दिखाते ग्रामीण।
बास कांटी गांव में पाइप लाइन खुदाई के बाद क्षतिग्रस्त लिंक मार्ग और समस्या दिखाते ग्रामीण।
अटेली। गांव बास कांटी में पंचायत द्वारा जोहड़ तक गंदे पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइप लाइन की खुदाई अब वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। करीब छह महीने पहले पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया रामपुरा-नावदी लिंक मार्ग आज भी पूर...
Continue Reading

अटेली। मानसून की पहली बारिश : किसानों के चेहरे खिले | जलभराव ने नगर व्यवस्था की खोली पोल

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। क्षेत्र हुईं मानसून की पहली बरसात ने गर्मी से राहत दिलाई वहीं फ़सल के लिए भी लाभदायक साबित हुई। किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी दुसरी ओर स्थानीय कस्बे में पानी की निकासी सुचारू रूप से नहीं होने के जगह जगह जलभराव की समस्या हुई। कस्बे के न...
Continue Reading
Advertisement

Trending