रेवाड़ी | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया : पौधारोपण, गो सेवा और बच्चों को बांटी मिठाइयां

रिपोर्टर: चैन सिंह
| रेवाड़ी
कोसली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण
कोसली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण

रेवाड़ी | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन के अवसर पर कोसली क्षेत्र के समाजसेवी उदयभान डागर भाकली ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया, गो सेवा की गई तथा बच्चों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं।

उदयभान डागर भाकली ने गांव के मंदिर परिसर में नीम, बरगद और पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने गो माता को गुड़ खिलाकर गो सेवा की तथा उपस्थित बच्चों को फल और मिठाइयां बांटी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना भी की।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव जिस प्रकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं, उसी प्रकार लगाए गए पौधे भी भविष्य में पर्यावरण को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को विशेष अवसरों पर पौधारोपण जैसे कार्यों को अपनाना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरियाली मिल सके।

इस अवसर पर नीलम यादव, रजनीश यादव, महर सिंह यादव, पप्पू पंच, मास्टर सत्यदेव, मास्टर दयानंद, बनारसीदास शर्मा, राजेंद्र सिंह, चीनू डागर, गौरव, दीपक, हेमंत, केशव, मोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में उनके योगदान की सराहना की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | पुलिस की कैफे पर रेड : 8 महिला और छात्राएं मिलीं | 3 युवक भी मिले | टीम 3 घंटे की निरीक्षण

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद | शहर के 4 मरला कॉलोनी स्थित रोज कैफे में शुक्रवार को पुलिस ने रेड की। इस दौरान डीएसपी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी मंजू सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने करीब तीन घंटे तक कैफे पर निरीक्षण किया। टीम को चार छात्राएं और चार शाद...
Continue Reading

नूंह | पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश : दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के फिरोजपुर झिरका में एंटी सीएस स्टाफ (काउ स्लाटिंग) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर उनकी हत्या करने का प्र...
Continue Reading

यमुनानगर | विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा : 48.76% गणना प्रपत्र डिजिटाइज | एडीसी ने मतदाताओं से समय पर फॉर्म जमा करने की अपील

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीकरण से संबंधित कार्यों के जिला नोडल अधिकारी नवीन कुमार आहूजा ने जिला सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए बत...
Continue Reading
Advertisement

Trending