नारनौल | दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा : वीबी-जीरामजी योजना से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।

नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत ग्रामीण आजीविका एवं रोजगार गारंटी अधिनियम (वीबी-जीरामजी) प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि एक जुलाई से लागू हुई इस योजना का सबसे अधिक लाभ गरीब और ग्रामीण परिवारों को मिलेगा।

सांसद ने बताया कि वीबी-जीरामजी योजना के तहत अब ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण रोजगार का आधुनिक मॉडल है, जिसमें जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत ढांचे का विकास, आजीविका के साधनों को मजबूत करना तथा जलवायु अनुकूल कार्यों को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। सांसद ने कहा कि ग्रामीण अंचल का समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में सांसद ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी 24 गौशालाओं में गोबर और गोमूत्र से जैविक खाद तैयार करने की योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि एक गाय के गोबर से लगभग सात एकड़ भूमि के लिए जैविक खाद तैयार की जा सकती है, जिससे किसानों की लागत घटेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अमृत सरोवर फेज-2 की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में 80 अमृत सरोवर विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें से 20 का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष परियोजनाओं पर तेजी से काम जारी है।

बैठक में उपायुक्त अनुपमा अंजली, पुलिस अधीक्षक दीपक, जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव तथा नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading

नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Continue Reading

नारनौल। डीसी-एसपी ने किया एचटेट केंद्रों का निरीक्षण : 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कें...
Continue Reading
Advertisement

Trending