नारनौल | सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बड़े निर्देश : 152-डी हाईवे से हटेंगे अवैध ढाबे व दुकानें

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।

नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। इसके लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। सांसद शुक्रवार को पंचायत भवन में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सांसद ने हाल ही में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए बस हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि जन सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे के दोनों ओर बने अवैध ढाबों और दुकानों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार हाईवे के दोनों तरफ 15 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि की अनुमति नहीं है।

सांसद ने पुलिस और संबंधित विभागों को जिले के सभी दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर उनके कारणों की विस्तृत रिपोर्ट अगली बैठक से पहले प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी समाधान तैयार करना आवश्यक है।

इसके अलावा सांसद ने सिंचाई विभाग को जिले की विभिन्न सड़कों पर नहरों की पुलियाओं का विशेष ऑडिट कराने के निर्देश दिए, ताकि जर्जर पुलियाओं की समय रहते मरम्मत कर संभावित हादसों को रोका जा सके। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान महेंद्रगढ़ रोड पर महावीर चौक से लहरोदा बाईपास तक बने अवैध कटों को भी हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा। आरटीए सचिव मनोज कुमार ने बैठक में पिछले दो माह के सड़क सुरक्षा संबंधी आंकड़े और विभागीय प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading

नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Continue Reading

नारनौल। डीसी-एसपी ने किया एचटेट केंद्रों का निरीक्षण : 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कें...
Continue Reading
Advertisement

Trending