नारनौल। डीसी-एसपी ने किया एचटेट केंद्रों का निरीक्षण : 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, जैमर, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा नहीं होनी चाहिए और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें नारनौल उपमंडल में 7 तथा महेंद्रगढ़ उपमंडल में 15 परीक्षा केंद्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वॉड) का भी गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों की व्यवस्था की गई है, जिससे अभ्यर्थी सामान्य किराए पर अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकें।

डीसी ने बताया कि लेवल-3 की परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। लेवल-2 की परीक्षा 5 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा लेवल-1 की परीक्षा 5 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। नारनौल उपमंडल में केवल लेवल-2 की परीक्षा होगी, जबकि लेवल-1 और लेवल-3 की परीक्षाएं महेंद्रगढ़ उपमंडल में आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सुबह की शिफ्ट के लिए परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश सुबह 7:50 बजे से और शाम की शिफ्ट के लिए 12:50 बजे से शुरू होगा। नेत्रहीन एवं लिखने में असमर्थ दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

परीक्षा संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त को जिले का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव को नारनौल क्षेत्र तथा एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि जिले में लेवल-1 के लिए 1,921, लेवल-2 के लिए 6,854 तथा लेवल-3 के लिए 4,018 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इस प्रकार कुल 12,793 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, जबकि अंगूठी, चेन, बालियां और अन्य आभूषण पहनने की अनुमति नहीं होगी। सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था से जुड़े प्रतीक साथ ले जाने की अनुमति रहेगी।

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

उपायुक्त ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नारनौल में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9416977366, 9416373246 और 9729863601 पर संपर्क कर सकते हैं। किसी भी आपात स्थिति या परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होने पर डायल-112 के माध्यम से तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने भी हेल्पलाइन नंबर 01664-254302, 254304, 254601, 254604 तथा व्हाट्सएप नंबर 8816840349 जारी किया है, जहां अभ्यर्थी परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading

नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Continue Reading

नारनौल | दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा : वीबी-जीरामजी योजना से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ...
Continue Reading
Advertisement

Trending