नूंह | कल से एचटेट परीक्षा शुरू : 70% महिला अभ्यर्थी | 8 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रिपोर्टर: बबीता वर्मा
| हरियाणा
उपायुक्त अखिल पिलानी
उपायुक्त अखिल पिलानी

नूंह | हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 4 जुलाई से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर नूंह जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में सभी 8 परीक्षा केंद्र नूंह शहर में बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा से लेकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि 4 जुलाई को होने वाली पीजीटी परीक्षा में 1,058 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं 5 जुलाई को सुबह टीजीटी परीक्षा में 2,362 और शाम को पीआरटी परीक्षा में 1,458 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा में करीब 70 प्रतिशत महिला परीक्षार्थी शामिल होंगी। इसे देखते हुए महिला अभ्यर्थियों के साथ आने वाले परिजनों के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास बैठने और पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी अलर्ट रहेंगी।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के बाद सभी सेंटर सुपरिटेंडेंट, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रश्नपत्र बोर्ड की संयुक्त टीम, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेंटर सुपरिटेंडेंट की मौजूदगी में ट्रेजरी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जाएंगे।

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर, वीडियोग्राफी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू रहेगी। इस दौरान फोटोस्टेट की दुकानें और अन्य अनधिकृत गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। छतों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी ताकि किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।

उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी गलती से दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाता है तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस राइडर उसे तुरंत सही केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि एचटेट परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पुलिस पर पिकअप चढ़ाने की कोशिश : दो गोवंश समेत गोतस्कर गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के फिरोजपुर झिरका में एंटी सीएस स्टाफ (काउ स्लाटिंग) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोवंश से भरी एक पिकअप को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक ने पुलिस की नाकाबंदी तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों पर पिकअप चढ़ाकर उनकी हत्या करने का प्र...
Continue Reading

रेवाड़ी | स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया : पौधारोपण, गो सेवा और बच्चों को बांटी मिठाइयां

चैन सिंह
|
कोसली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण
कोसली में आरती सिंह राव के जन्मदिन पर पौधारोपण
रेवाड़ी | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन के अवसर पर कोसली क्षेत्र के समाजसेवी उदयभान डागर भाकली ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा का संदेश देते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में पौधारो...
Continue Reading

यमुनानगर | विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा : 48.76% गणना प्रपत्र डिजिटाइज | एडीसी ने मतदाताओं से समय पर फॉर्म जमा करने की अपील

राजीव मेहता
|
यमुनानगर | अतिरिक्त उपायुक्त एवं निर्वाचक पंजीकरण से संबंधित कार्यों के जिला नोडल अधिकारी नवीन कुमार आहूजा ने जिला सचिवालय के सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर पत्रकारवार्ता की। उन्होंने जिले में चल रहे एसआईआर कार्य की समीक्षा करते हुए बत...
Continue Reading
Advertisement

Trending