नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।

नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक के विकल्प के रूप में जूट के थैले वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के पर्यावरण अनुकूल एवं स्वच्छ हरियाणा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद कर कपड़े और जूट के थैलों को अपनाएं।

जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और बेजुबान पशुओं के लिए गंभीर खतरा है। यदि प्रत्येक नागरिक जूट और कपड़े के थैलों का नियमित उपयोग करे तो स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त समाज का निर्माण संभव है।

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने भी प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से हरित अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

अभियान के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने तथा स्वच्छ एवं हरित हरियाणा के निर्माण में सहयोग देने की शपथ ली।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ज...
Continue Reading

नारनौल। डीसी-एसपी ने किया एचटेट केंद्रों का निरीक्षण : 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कें...
Continue Reading

नारनौल | दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा : वीबी-जीरामजी योजना से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ...
Continue Reading
Advertisement

Trending