नारनौल | जिला बार एसोसिएशन को रुपये 21 लाख की सौगात : लेबर कोर्ट स्थापना के प्रयास का आश्वासन

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के न्यू बार रूम में आज माननीय चौधरी धर्मवीर सिंह, सांसद (भिवानी–महेंद्रगढ़), ने अधिवक्ताओं से सौजन्य भेंट एवं संवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ श्री यतेंद्र राव, जिला अध्यक्ष, महेंद्रगढ़ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के प्रधान श्री संतोख सिंह यादव, एडवोकेट द्वारा माननीय सांसद महोदय को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत करने के साथ हुआ। इसके उपरांत सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप यादव, एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर मंच पर जिला बार एसोसिएशन की उप प्रधान श्रीमती विकास सांगवान, एडवोकेट, संयुक्त सचिव श्री चंद्र देव यादव, एडवोकेट, कोषाध्यक्ष श्री सुगन सिंह, एडवोकेट, लाइब्रेरियन श्री परमिंदर यादव, एडवोकेट तथा ऑडिटर श्री कार्तिक यादव, एडवोकेट भी उपस्थित रहे।

अपने स्वागत एवं अध्यक्षीय अभिभाषण में प्रधान श्री संतोख सिंह यादव, एडवोकेट ने माननीय सांसद महोदय का स्वागत करते हुए कहा कि जिला बार एसोसिएशन लगातार अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने न्यू बार रूम एवं लाइब्रेरी में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग प्रणाली स्थापित करने तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सांसद महोदय से आर्थिक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

प्रधान श्री संतोख सिंह यादव ने अपने संबोधन में नारनौल में लेबर कोर्ट की स्थापना की मांग भी प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार लेबर कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लेती है तो जिला बार एसोसिएशन इसके लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने को पूर्णतः तैयार है। उन्होंने कहा कि लेबर कोर्ट की स्थापना से नारनौल के आसपास के क्षेत्रों के श्रमिकों, कर्मचारियों, उद्योगों एवं आम नागरिकों को न्याय प्राप्त करने के लिए दूर-दराज़ नहीं जाना पड़ेगा तथा न्यायिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

स्वागत भाषण के दौरान श्री सुरेन्द्र ढिल्लो, एडवोकेट, श्री ओमप्रकाश यादव (मांदी), एडवोकेट, श्री करण सिंह यादव, एडवोकेट तथा श्री ललित कुमार, एडवोकेट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए माननीय सांसद महोदय का स्वागत किया। उन्होंने जिला बार एसोसिएशन की गतिविधियों, अधिवक्ताओं की आवश्यकताओं तथा न्यायिक अधोसंरचना के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए बार एसोसिएशन के विकास हेतु सहयोग का आग्रह किया।

अपने संबोधन में माननीय सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने जिला बार एसोसिएशन की मांगों को अत्यंत गंभीरता से स्वीकार करते हुए न्यू बार रूम एवं लाइब्रेरी के लिए अपनी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से रुपये 11 लाख की राशि तत्काल स्वीकृत करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने अगले वर्ष रुपये 10 लाख की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। इस प्रकार उन्होंने जिला बार एसोसिएशन, नारनौल को कुल रुपये 21 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

लेबर कोर्ट की स्थापना के संबंध में सांसद महोदय ने कहा कि यदि जिला बार एसोसिएशन आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने के लिए तैयार है तो वे नारनौल में लेबर कोर्ट स्थापित करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष पूरी गंभीरता से प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि न्यायिक अधोसंरचना का विस्तार क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है तथा अधिवक्ताओं की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

सांसद महोदय की घोषणाओं का उपस्थित अधिवक्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया तथा जिला बार एसोसिएशन की ओर से उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला बार एसोसिएशन, नारनौल के प्रधान श्री संतोख सिंह यादव, एडवोकेट ने माननीय सांसद महोदय को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों, पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता साथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिला बार एसोसिएशन सदैव अधिवक्ताओं के हितों एवं न्यायिक व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस : जूट के थैले बांटकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नागरिकों को जूट के बैग वितरित करते डीएमसी रणवीर सिंह।
नारनौल। विश्व प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला नगर आयुक्त के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Continue Reading

नारनौल। डीसी-एसपी ने किया एचटेट केंद्रों का निरीक्षण : 22 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा कें...
Continue Reading

नारनौल | दिशा समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा : वीबी-जीरामजी योजना से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
दिशा की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ...
Continue Reading
Advertisement

Trending