यमुनानगर। पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी : दो आरोपी गिरफ्तार | एक पुलिस रिमांड पर

रिपोर्टर: राजीव मेहता
| यमुनानगर
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।
छछरौली ट्रक चोरी मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

यमुनानगर। एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने छछरौली स्थित पेट्रोल पंप से ट्रक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां एक आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशन में एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल लगातार वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में 20-21 मार्च की रात छछरौली के एक पेट्रोल पंप से चोरी हुए ट्रक के मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक चोरी की घटना के बाद संबंधित थाने में मामला दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नूंह (मेवात) क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ पुत्र मोज खान निवासी गांव बिसरू, जिला नूंह तथा खालिद पुत्र हसन मोहम्मद निवासी गांव अदबर, जिला नूंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आरिफ को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि ट्रक चोरी के संबंध में गहन पूछताछ की जा सके। वहीं आरोपी खालिद को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किसी वाहन चोरी गिरोह से है या नहीं तथा चोरी किए गए ट्रक के संबंध में अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत परिसर में वकीलों की बिल्डिंग के पांचवें तल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग चैंबर नंबर 552 में लगी, जिससे कुछ ही देर में पूरे चैंबर में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉ...
Continue Reading

फरीदाबाद | बहन के लिव-इन पार्टनर ने भाई पर चाकू से हमला : चार आरोपी गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद | संजय कॉलोनी क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिषेक कुमार निवासी पर्वतीय कॉल...
Continue Reading

रेवाड़ी | पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा | दो आरोपी गिरफ्तार

आदर्श शर्मा
|
रेवाड़ी | पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए रेवाड़ी पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कसौला पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गांव जड़थल निव...
Continue Reading
Advertisement

Trending