अटेली | राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का विश्वविद्यालय में शानदार प्रदर्शन : बीए में मोहिनी बनी यूनिवर्सिटी टॉपर | दो छात्राओं ने IIT JAM भी किया पास

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली

अटेली । राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ प्रवीण यादव की अध्यक्षता में मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया । महाविद्यालय रजिस्ट्रार तेजप्रकाश ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उनकी छात्राओं ने यूनिवर्सिटी स्तर पर अपनी धाक जमाई है। बीए छठे सेमेस्टर में महाविद्यालय की छात्रा मोहिनी को विश्व विद्यालय स्तर पर प्रथम रहने का गौरव प्राप्त हुआ ।

दीपिका द्वितीय, संगीता तृतीय तथा वशिष्ठ पांचवें तथा तरुणा छठे स्थान पर रही । मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार ने बताया कि छात्राओं ने ने केवल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान बनाया है बल्कि B. Sc. की दो छात्रा तरुणा तथा मोनिका ने आईआईटी जैम की परीक्षा पास की। इसके अलावा इस महाविद्यालय की बहुत सारी छात्राओं का एडमिशन उच्च शिक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में हुआ है।

इस शानदार सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि स्टाफ की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अभिभावकों के निरंतर सहयोग के बिना छात्राओं का इस ऊंचाइयों तक पहुंचना कठिन होता है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के प्रोत्साहन को दिया।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो छात्रायें निरंतर अध्ययन के लिए उत्कृष्ट माहौल चाहते हैं, उन्हें पहले से भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह नई लाइब्रेरी सुविधा पूर्णतः निशुल्क रहेगी, और महाविद्यालय के बाहर की छात्राएं भी इसका लाभ उठा सकेंगी । इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षिक एवं गैर-शैक्षिक स्टॉफ के सदस्य मौजूद रहे और समस्त महाविद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी छात्राओं को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। गणियार की दीपिका ने मीरपुर यूनिवर्सिटी में हासिल की दूसरी रैंक : राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

जितेंद्र सोलंकी
|
दीपिका
दीपिका
अटेली। गांव गणियार की होनहार छात्रा दीपिका ने छठे सेमेस्टर की परीक्षा में मीरपुर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने गांव, क्षेत्र और राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी औ...
Continue Reading

अटेली। पंचकूला फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत : ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे और जांच की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में दौड़ते समय 27 वर्षीय युवक कपिल की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सैदपुर निवासी कपिल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घट...
Continue Reading

अटेली। बिहाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी : ताले तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर

जितेंद्र सोलंकी
|
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
अटेली। गांव बिहाली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अज्ञात चोरों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में स्कूल के हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार को दोप...
Continue Reading
Advertisement

Trending