नांगल चौधरी | मेघोत हाला स्कूल में कानूनी साक्षरता शिविर : सीजेएम नीलम कुमारी ने बच्चों को किया जागरूक

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नांगल चौधरी

नांगल चौधरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेघोत हाला में शनिवार को एक दिवसीय कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) नीलम कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया।

शिविर के दौरान सीजेएम नीलम कुमारी ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पॉक्सो एक्ट तथा ‘गुड टच-बैड टच’ (अच्छे और बुरे स्पर्श) के अंतर को सरल और संवेदनशील भाषा में समझाया। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि यदि कभी उनके साथ कोई असहज या गलत व्यवहार हो तो वे बिना डर और संकोच के तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर इसकी जानकारी दें।

पौधारोपण करती सीजेएम नीलम कुमारी।

पौधारोपण करती सीजेएम नीलम कुमारी।

उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए विद्यार्थियों को ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और स्वस्थ व अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सीजेएम ने आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोग अपने लंबित न्यायालयीन मामलों और प्री-लिटिगेशन मामलों का आपसी सहमति से निपटारा करवा सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है।

उन्होंने आमजन को बताया कि कानूनी सहायता और जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा डीएलएसए हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार, अधिवक्ता शालिनी मित्तल, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद

रामपाल फ़ौजी
|
नांगल चौधरी । जिले के गांव कुलताजपुर में वायरल वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा परिवार मीडिया के सामने आया और गांव के सरपंच व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं, सरपंच विक्रम ने भी इन आरोपों पर अपना ...
Continue Reading

नांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद

हरविन्द्र यादव
|
नांगल चौधरी | विधानसभा क्षेत्र के गांव पांचनोता की दक्षिण दिशा में फैली अरावली पर्वत श्रृंखला में कथित रूप से बड़े पैमाने पर अवैध पत्थर खनन का मामला सामने आया है। पर्यावरण और वन्यजीवों के लिए बेहद संवेदनशील माने जाने वाले इस क्षेत्र में जेसीबी मशीनों...
Continue Reading

नांगल चौधरी । वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव।
कार्यक्रम में संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ यतेंद्र राव।
नांगल चौधरी । महेंद्रगढ़ जिले के गांव आंतरी में आयोजित जिला स्तरीय जन सम्मेलन के दौरान 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी)' योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव...
Continue Reading
Advertisement

Trending