अटेली। बिहाली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में चोरी : ताले तोड़कर हजारों का सामान ले गए चोर

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।
बिहाली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद टूटे ताले और क्षतिग्रस्त सामान।

अटेली। गांव बिहाली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अज्ञात चोरों ने बंद कमरों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में स्कूल के हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर स्कूल की छुट्टी के बाद सभी कमरों को ताला लगाकर स्टाफ घर चला गया था। शनिवार सुबह जब स्कूल खोला गया तो सभी कमरों के ताले टूटे हुए मिले।

जांच करने पर पाया गया कि रसोईघर से दो बड़ी एल्युमिनियम की भांडे (बर्तन), दो एल्युमिनियम बाल्टियां, एक गैस सिलेंडर और राशन का सामान चोरी हो चुका था। इसके अलावा चोरों ने स्कूल के वाटर कूलर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और उसे स्कूल के मैदान में घास में दबा दिया। वहीं पानी की मोटर को तोड़कर दीवार के पीछे फेंक दिया गया। घटना स्थल पर वाटर कूलर का ढक्कन सड़क की ओर बच्चों के शौचालय के पीछे पड़ा मिला, जिससे तोड़फोड़ की पुष्टि होती है।

हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। गौर करने लायक बात यह है कि इस कन्या पाठशाला में चौकिदार , सफाई कर्मचारी, चपरासी व क्लर्क का पद स्वीकृत होने के बाद लम्बे समय से ख़ाली पड़ा है। स्कूल प्रशासन ने विभाग व सरकार से इन पदों पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग कि है।

उल्लेखनीय है कि इसी पाठशाला में पहले भी दो बार चोर चोरी घटना को अंजाम देकर हजारों रुपए का सामान चुरा चुके जिसका आज पता नहीं चल सका है। पुलिस प्रशासन केवल मामला दर्ज करने तक ही सिमित रहीं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। गणियार की दीपिका ने मीरपुर यूनिवर्सिटी में हासिल की दूसरी रैंक : राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली की छात्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

जितेंद्र सोलंकी
|
दीपिका
दीपिका
अटेली। गांव गणियार की होनहार छात्रा दीपिका ने छठे सेमेस्टर की परीक्षा में मीरपुर यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने गांव, क्षेत्र और राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी औ...
Continue Reading

अटेली। पंचकूला फिजिकल टेस्ट में युवक की मौत : ग्रामीणों ने सरकार से की मुआवजे और जांच की मांग

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली। हरियाणा पुलिस भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान पंचकूला में दौड़ते समय 27 वर्षीय युवक कपिल की हृदय गति रुकने से हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है। सैदपुर निवासी कपिल की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घट...
Continue Reading

अटेली | कपिल की मौत को कांग्रेस नेता ने बताया सिस्टम की लापरवाही : महेंद्र सिंह राता ने भर्ती प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जितेंद्र सोलंकी
|
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह राता।
अटेली। गांव सैदपुर निवासी कपिल की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता ने इस घटना को सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए इसे व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया...
Continue Reading
Advertisement

Trending