ज़िला
फरीदाबाद | पत्नी के प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या : इलाज के दौरान मौत | आरोपी गिरफ्तार | पत्नी की हत्या की भी थी साजिश
फरीदाबाद | 30 जून की रात को राजीव कॉलोनी स्थित किराए के मकान की छत पर सो रहे विपिन यादव (26) वासी विनायकपुर जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के सिर में गोली मार दी गई थी। घटनाक्रम बारे जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने अपने पति पर गोली मारने का आरोप लगाया था। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में हत्या के प्रयास की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 2 जुलाई की रात को विपिन की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर दिल्ली में मृत्यु हो गई, जिस पर हत्या की धारा मामले में जोड़ी गई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटनाक्रम में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई के लिए अनुसंधान अपराध शाखा सेक्टर 56 को सौंपा गया। अपराध शाखा प्रभारी उप निरीक्षक नरेश कुमार ने PSI सूरज के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने जिला मैनपुरी, कानपुर उत्तर प्रदेश व फरीदाबाद के आसपास के क्षेत्र में लगातार रेड की और तकनीकी सहायता व गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 जुलाई को आरोपित विजय (28) वासी नंगला पीपल जिला मैनपुरी हाल जसवंत नगर मोहल्ला जिला इटावा उत्तर प्रदेश को जेसीबी चौक के पास से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसको माननीय न्यायालय में पेशकर आगामी कार्रवाई के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला अपने पहले पति को छोड़कर करीब 7/8 साल से आरोपित विजय के साथ रह रही थी। अब पिछले करीब 2/3 साल से पड़ोस के गांव विनायकपुर के रहने वाले विपिन यादव के साथ संपर्क में थी और 2 बार उसके साथ पहले भाग भी चुकी थी, जिस संबंध में पुलिस रिपोर्ट भी हुई थी। प्रथम सप्ताह जून, 2026 में शिकायतकर्ता अपनी भाभी व बहन के पास मिलने के लिए राजीव कॉलोनी फरीदाबाद आई थी। फिर उसने आरोपित से कहा कि वह फरीदाबाद ही रहेगी उसके साथ गांव नहीं जाएगी। जिस पर आरोपित ने राजीव कॉलोनी में उसको एक कमरा किराए पर दिला दिया था।
जहां पर विपिन यादव भी शिकायतकर्ता के पास रहने के लिए आ गया था। आरोपित ने अपनी पत्नी को घर चलने के लिए कहा परंतु वह नहीं मानी और कहा कि वह विपिन के साथ ही रहेगी। जिस पर आरोपित ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और योजना अनुसार 30 जून वह हथियार लेकर राजीव कॉलोनी में शिकायतकर्ता के पास आया और खाना खाकर सभी रात को छत पर सो गए। उसने रात को ही छत पर सो रहे विपिन यादव को सिर गोली मार दी, गोली का आवाज सुनकर शिकायतकर्ता व अन्य जाग गये। जिस कारण वह शिकायतकर्ता को गोली नहीं मार पाया और मौका से भाग गया ।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित जिला मैनपुरी निवासी अपने एक जानकारी से वारदात में प्रयोग देसी कट्टा व 2 कारतूस ₹6000 में खरीद कर लाया था, जिसकी तलाश के लिए टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है।
यमुनानगर | एक परिवार के नाम अलग-अलग बूथों पर होने पर घबराने की जरूरत नहीं : 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रपत्र-8 से करा सकेंगे बदलाव
फरीदाबाद | ऑटो लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार : क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई | पुलिस रिमांड पर लेकर की जाएगी बरामदगी
फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका
-
नारनौल3 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल3 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण