अटेली। रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव : स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।

अटेली। दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल-अटेली के तत्वावधान में अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान स्टेशन अधीक्षक सुरेश शर्मा को अटेली स्टेशन की प्रमुख समस्याओं को लेकर रेलमंत्री माननीय श्री अश्वनी वैष्णव जी के नाम एक पत्र भी प्रेषित किया। ज्ञापन में आरक्षण टिकट खिड़की की मांग, स्टेशन पर कई आरक्षित ट्रेनों का ठहराव है, परंतु स्टेशन पर आरक्षण टिकट खिड़की नहीं है।

मास्टर विजय भारद्वाज ने इस बात को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इसके कारण यात्रियों को टिकट बुक कराने के लिए नारनौल या रेवाड़ी जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है। स्टेशन पर जनरल बोगी के पास प्लेटफार्म के आरंभ और अंतिम छोर पर पर्याप्त टीन शेड नहीं है। धूप और बरसात में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को भारी असुविधा होती है।

इस मुद्दे को मंच के सदस्य भीम कुमार और दीपक कुमार ने उठाते हुए दोनों ओर पर्याप्त टीन शेड लगवाने की मांग की। रिंगस-नीमकाथाना-नारनौल-अटेली लाइन पर माता वैष्णो देवी कटरा के लिए कोई भी सीधी ट्रेन नहीं है। इस क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन को जाते हैं। मंच के उपाध्यक्ष महेश बखालिया ने कहां कि इस मार्ग से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए।

प्रतिदिन संचालन व स्टॉपेज:* वर्तमान में सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन संख्या 22451/22452 चंडीगढ़-बांद्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए और अटेली स्टेशन पर इसका ठहराव दिया जाए। मंच के सचिव मनीष कोली ने बताया मुंबई व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच के सदस्यों ने पर्यावरण पर्यवेक्षक विनोद सोनी की अध्यक्षता में स्टेशन परिसर में पौधारोपण किया और पूरे प्लेटफार्म पर सफाई अभियान चलाया। मंच के सफाई पर्यवेक्षक जितेंद्र कोली की अध्यक्षता में स्टेशन परिसर की साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष अशोक कटारिया ने कहा कि “हम रेलवे से सुविधाओं की मांग भी करते हैं और स्टेशन को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।”
राजू आर्य, जतिन जांगिड़, संदीप जांगिड़, कपिल सहित मंच के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन : महेंद्रगढ़ बनी चैंपियन | विजेता टीम को रुपए 21 हजार का पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
अटेली। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव गुजरवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत समापन हो गया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा । कांटे के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही, जबकि गुजरवास की टीम उपविजेता...
Continue Reading

अटेली। राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का निधन : अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब | क्षेत्रभर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जितेंद्र सोलंकी
|
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
अटेली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का शनिवार, 4 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक व्य...
Continue Reading

अटेली। रामपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित : 57 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच | विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां

जितेंद्र सोलंकी
|
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
अटेली। गांव रामपुरा स्थित मंदिर के समीप धर्मशाला में रविवार को जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव एवं डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending