ज़िला
अटेली। गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन : महेंद्रगढ़ बनी चैंपियन | विजेता टीम को रुपए 21 हजार का पुरस्कार
अटेली। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव गुजरवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत समापन हो गया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा ।
कांटे के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही, जबकि गुजरवास की टीम उपविजेता रही। फाइनल मैच में राजेंद्र वर्मा, संदीप अग्रवाल एवं सुधीर राठौड़ ने अम्पायर की भूमिका निभाई ।
समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि समाज सेविका बिमला अग्रवाल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान विजयपाल रोहिला तथा समाज सेवी सतीश सोनी ने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और टीम भावना का विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
टूर्नामेंट जीतने के उपरांत विजेता टीम महेंद्रगढ़ के कैप्टन विक्रम भोला ने प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त करते हुए इस जीत का श्रेय टीम की मेहनत एवं अनुशासन को दिया।
विजेता टीम को ट्रॉफी एवं 21000 रुपए नकद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को 11000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैन ऑफ द मैच को भी पुरस्कृत किया गया
कार्यक्रम संयोजक महेश चौहान ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने भागीदारी की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समापन अवसर पर नम्बरदार लक्ष्मी चंद रोहिला, सुनील सिंह, पूर्व सरपंच तारा चंद, मेजर भवानी सिंह, प्यारेलाल प्रजापति, रामकिशन, अंकुर शर्मा, मोनू चौहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
अटेली। राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का निधन : अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब | क्षेत्रभर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
अटेली। रामपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित : 57 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच | विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां
अटेली। रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव : स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र
-
नारनौल4 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
नारनौल4 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल3 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नारनौल1 day agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी2 days agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल4 days agoनारनौल। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का किया शुभारंभ | महेंद्रगढ़ में 4.15 करोड़ से बने 5 अमृत सरोवरों का भी हुआ लोकार्पण