अटेली। पुलिस भर्ती में कपिल की मौत पर अतरलाल एडवोकेट ने जताया शोक : गर्भवती पत्नी को सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट।
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट।

अटेली। बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान दौड़ते समय गांव सैदपुर निवासी युवक कपिल की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सैदपुर गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी ली।

अतरलाल एडवोकेट ने कहा कि बेटे की अचानक हुई मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उन्होंने कहा कि परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि यदि कपिल को समय पर उचित प्राथमिक चिकित्सा और आवश्यक सहायता मिल जाती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि यह केवल सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला नहीं, बल्कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और प्रशासन की गंभीर लापरवाही का विषय है। ऐसे मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

अतरलाल एडवोकेट ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक कपिल की गर्भवती पत्नी को सरकारी नौकरी तथा परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को संबल मिल सके।

उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा और न्याय मिलने तक वे परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन : महेंद्रगढ़ बनी चैंपियन | विजेता टीम को रुपए 21 हजार का पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
अटेली। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव गुजरवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत समापन हो गया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा । कांटे के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही, जबकि गुजरवास की टीम उपविजेता...
Continue Reading

अटेली। राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का निधन : अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब | क्षेत्रभर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जितेंद्र सोलंकी
|
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
अटेली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का शनिवार, 4 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक व्य...
Continue Reading

अटेली। रामपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित : 57 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच | विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां

जितेंद्र सोलंकी
|
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
अटेली। गांव रामपुरा स्थित मंदिर के समीप धर्मशाला में रविवार को जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव एवं डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने ...
Continue Reading
Advertisement

Trending