अटेली। रामपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित : 57 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच | विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।

अटेली। गांव रामपुरा स्थित मंदिर के समीप धर्मशाला में रविवार को जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव एवं डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

संस्था के प्रधान मुख्तार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया, ताकि जरूरतमंद लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से बिना किसी शुल्क के परामर्श प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जैलदार उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सुखी और आनंदमय जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवानी चाहिए, ताकि गंभीर बीमारियों का समय रहते पता चल सके। उन्होंने कहा कि कई लोग आर्थिक या जागरूकता की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते, ऐसे में इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं।

शिविर के दौरान कुल 57 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। सरपंच संदीप कुमार एवं संस्था के प्रधान मुख्तार सिंह ने शिविर में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो।

इस अवसर पर देवेंद्र लाम्बा, कृष्ण कुमार, सोनू पंच, राजकुमार, विनोद कुमार, शिवनाथ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन : महेंद्रगढ़ बनी चैंपियन | विजेता टीम को रुपए 21 हजार का पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
अटेली। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव गुजरवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत समापन हो गया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा । कांटे के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही, जबकि गुजरवास की टीम उपविजेता...
Continue Reading

अटेली। राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का निधन : अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब | क्षेत्रभर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जितेंद्र सोलंकी
|
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
अटेली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का शनिवार, 4 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक व्य...
Continue Reading

अटेली। रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव : स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली। दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल-अटेली के तत्वावधान में अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान स्टेशन अधीक्षक सुरेश शर्मा को अटेली स्टेशन की प्रमुख समस्याओं को लेकर रेलमंत्री माननीय श्री अश्व...
Continue Reading
Advertisement

Trending