अटेली। राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का निधन : अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब | क्षेत्रभर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रिपोर्टर: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।
दिवंगत शरबती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते परिजन व ग्रामवासी।

अटेली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं राव ओमप्रकाश इंजीनियर की माताजी शरबती यादव का शनिवार, 4 जुलाई को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व, धार्मिक प्रवृत्ति और सामाजिक व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

रविवार को बोचड़िया स्थित बाबा जाटा जोहड़ श्मशान भूमि में पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, राजनीतिक नेताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेंद्र नम्बरदार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय शरबती यादव का जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहती थीं और उनका स्नेहिल व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत था। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र ने एक सम्मानित एवं आदर्श महिला को खो दिया है।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत शरबती यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

स्वर्गीय शरबती यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र रामनिवास यादव और राव ओमप्रकाश इंजीनियर सहित पूरे परिवार ने अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं।

इस दौरान सूबेदार देवदत्त यादव, पूर्व एसडीएम धर्मपाल यादव, राजाराम यादव (जीएम), सुरेंद्र नम्बरदार, कर्नल सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र पटवा, राजकुमार खातौद, अनिल प्रधान, असीम राव, सतीश गोयल, सत्यवान चेयरमैन सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली। गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन : महेंद्रगढ़ बनी चैंपियन | विजेता टीम को रुपए 21 हजार का पुरस्कार

जितेंद्र सोलंकी
|
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
गुजरवास क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता महेंद्रगढ़ टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देते अतिथि।
अटेली। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव गुजरवास में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को विधिवत समापन हो गया। फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा । कांटे के मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम विजेता रही, जबकि गुजरवास की टीम उपविजेता...
Continue Reading

अटेली। रामपुरा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित : 57 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच | विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श व दवाइयां

जितेंद्र सोलंकी
|
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
रामपुरा में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।
अटेली। गांव रामपुरा स्थित मंदिर के समीप धर्मशाला में रविवार को जन कल्याण सेवा समिति के संयोजन में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जयपुर हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.एस. यादव एवं डॉ. अजय कुमार अग्रवाल ने ...
Continue Reading

अटेली। रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव : स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री को भेजा ज्ञापन पत्र

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
अटेली। दैनिक रेलयात्री जागरुक मंच, नारनौल-अटेली के तत्वावधान में अटेली रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान स्टेशन अधीक्षक सुरेश शर्मा को अटेली स्टेशन की प्रमुख समस्याओं को लेकर रेलमंत्री माननीय श्री अश्व...
Continue Reading
Advertisement

Trending