ज़िला
1 अप्रैल से बदल गई जेब की गणित :गैस महंगी, रेल-टोल सख्त, सैलरी पर असर; एक साथ लागू हुए 15 बड़े बदलाव
नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से देशभर में ऐसे कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब, सफर और कमाई पर पड़ने वाला है। गैस सिलेंडर से लेकर रेलवे, टोल, टैक्स, बैंकिंग और सैलरी तक—हर क्षेत्र में बदलाव ने लोगों की दिनचर्या और बजट दोनों को प्रभावित किया है।

कॉमर्शियल सिलेंडर 218 महंगा
सबसे पहले महंगाई का असर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर दिखा है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 218 तक बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 2078.50 और चेन्नई में 2246.50 तक पहुंच गई है। इससे होटल, ढाबा और कैटरिंग सेवाएं महंगी होने की संभावना है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में निवेश करने वालों के लिए भी नियम बदले हैं। अब केवल RBI से सीधे खरीदे गए बॉन्ड पर ही मैच्योरिटी पर टैक्स छूट मिलेगी, जबकि बाजार से खरीदे गए बॉन्ड पर टैक्स देना होगा।

रेल टिकट 8 घंटे पहले तक ही कैंसिल होगी
रेलवे ने भी यात्रियों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा, जबकि पहले यह समय सीमा 4 घंटे थी। हालांकि यात्रियों को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा दी गई है। शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने वालों के लिए भी झटका है। फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया है, जिससे ट्रेडिंग की लागत बढ़ेगी और मुनाफा कम हो सकता है।

टोल पर नो-कैश
सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को भी झटका लगा है। फास्टैग के एनुअल पास की कीमत में 2.5% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब यह 3000 की बजाय 3075 में मिलेगा। इसके साथ ही देशभर के टोल प्लाजा पर कैश भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है और अब केवल फास्टैग या डिजिटल भुगतान से ही टोल देना होगा।बैंकिंग क्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक के क्लासिक डेबिट कार्ड से एक दिन में 25 हजार और प्लैटिनम कार्ड से 50 हजार तक ही नकद निकासी की सीमा तय की गई है।

वाहन खरीदने वालों के लिए भी अप्रैल महंगा साबित हुआ है। 1 अप्रैल से कारों की कीमतों में 2% से 3% तक की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे नए वाहन खरीदना पहले से महंगा हो गया है।टैक्स और बैंकिंग सेक्टर में भी कई अहम बदलाव लागू हुए हैं। अब ‘असेसमेंट ईयर’ की जगह केवल ‘टैक्स ईयर’ शब्द का उपयोग किया जाएगा, जिससे टैक्स सिस्टम को सरल बनाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा नए टैक्स स्लैब के तहत कुछ मामलों में 12 लाख से 12.75 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स राहत मिल सकती है।टीडीएस के लिए पहले दिए जाने वाले फॉर्म 16 और 16A की जगह अब नए फॉर्म 130 और 131 लागू कर दिए गए हैं, जिससे टैक्स कैलकुलेशन अधिक पारदर्शी होगा। वहीं HRA छूट के नियमों में भी बदलाव हुआ है, जिसमें अब रेंट रसीद और मकान मालिक का पैन देना अनिवार्य किया गया है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए सबसे बड़ा असर वेतन संरचना में बदलाव से पड़ा है। नए लेबर कोड के तहत बेसिक सैलरी को कुल CTC का कम से कम 50% करना अनिवार्य किया गया है। इससे पीएफ और ग्रेच्युटी की कटौती बढ़ेगी और इनहैंड सैलरी घट सकती है, हालांकि रिटायरमेंट लाभ बढ़ेंगे। इसके अलावा अब नौकरी छोड़ने पर फुल एंड फाइनल सेटलमेंट 90 दिन की बजाय 2 कार्य दिवसों में करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों को राहत मिलेगी। वहीं पैन कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है और जन्मतिथि के लिए अब आधार कार्ड मान्य दस्तावेज नहीं होगा।
कुल मिलाकर 1 अप्रैल से लागू हुए इन 15 बड़े बदलावों ने आम आदमी के खर्च, आय और जीवनशैली पर व्यापक असर डालना शुरू कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इन बदलावों का असर और स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।
नारनौल | मैं कोरियावास मेडिकल कॉलेज : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव दे मेरे सवालों का जवाब
नारनौल | सीजेएम नीलम कुमारी ने की विधिक सेवाओं की समीक्षा | लोक अदालत की तैयारियों पर दिया जोर : मध्यस्थता से मामलों के निपटान पर फोकस | ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश
चंडीगढ़ | भाजपा ने नगर निगम प्रत्याशियों की घोषणा की | पंचकूला, अंबाला व सोनीपत में उतारे उम्मीदवार : श्याम लाल बंसल, अक्षिता सैनी व राजीव जैन को मौका | चुनावी मैदान में बढ़ी सरगर्मी
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा2 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद