चाय पर चर्चा : के जरिए जनता से सीधा संवाद करेंगी स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, आज महेंद्रगढ़ दौरा

रिपोर्टर:
|

रियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज महेंद्रगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे “चाय पर चर्चा” कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर आमजन से सीधा संवाद करेंगी और क्षेत्र की समस्याओं के साथ-साथ सुझाव भी सुनेंगी।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री का यह दौरा जनसंवाद और फीडबैक लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय समस्याओं को लेकर लोगों की राय जानने पर फोकस रहेगा।

कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे बवानियाँ स्थित श्री कृष्णा धर्मशाला, बड़ा कुआं के पास पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 11:00 बजे गांव डुलाना में लोगों से मुलाकात करेंगी। दोपहर 12:00 बजे विधायक कंवर सिंह के आवास पर कार्यक्रम निर्धारित है।

दोपहर 01:00 बजे कनीना के आर्य समाज मंदिर में संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, जबकि दोपहर 03:00 बजे बलराम मैरिज पैलेस, कनीना में अंतिम “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम होगा।

बताया जा रहा है कि मंत्री आरती सिंह राव इस दौरान लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लेंगी। इस दौरे को आगामी योजनाओं और जनहित फैसलों के लिए अहम माना जा रहा है।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक

बबीता वर्मा
|
नूंह। नूंह-पलवल रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने गुरुवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल यु...
Continue Reading

नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

बबीता वर्मा
|
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह। जिले के पिनगवां क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की ...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading
Advertisement

Trending