नवजात तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ : 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार; 3 दिन का शिशु सुरक्षित बरामद

झज्जर
|

झज्जर पुलिस की गिरफ्त में नवजात तस्करी गिरोह के आरोपी
झज्जर पुलिस की गिरफ्त में नवजात तस्करी गिरोह के आरोपी

झज्जर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह पंजाब से नवजात शिशुओं को करीब 2 लाख रुपये में खरीदकर दिल्ली में 9 लाख 25 हजार रुपये तक में बेचने की साजिश रच रहा था। इसी कड़ी में पुलिस ने तीन दिन के नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए निसंतान दंपतियों को निशाना बनाते थे और उन्हें अवैध तरीके से बच्चे उपलब्ध कराने का लालच देते थे। इस नेटवर्क के जरिए बच्चों की खरीद-फरोख्त का बड़ा रैकेट चलाया जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल। जिलेभर में पुलिस की सघन नाकाबंदी : दो घंटे में 400 वाहनों की जांच | यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

हरीसिंह
|
सड़क पर रोके गए वाहन की बारीकी से जांच करती पुलिस टीम
सड़क पर रोके गए वाहन की बारीकी से जांच करती पुलिस टीम
जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक के निर्देशानुसार पूरे जिले में विभिन्न स्थानों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन नाक...
Continue Reading

फतेहाबाद। महिला आरक्षण बिल के विरोध पर भाजपा का प्रदर्शन : राहुल गांधी का पुतला फूंक जताया आक्रोश | महिला व युवा मोर्चा की संयुक्त भागीदारी

राजेश भाम्भू
|
महिला आरक्षण मुद्दे पर सड़कों पर उतरी महिलाएं, नारेबाजी के साथ विरोध
महिला आरक्षण मुद्दे पर सड़कों पर उतरी महिलाएं, नारेबाजी के साथ विरोध
संसद में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा क...
Continue Reading

नारनौल। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ : रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-एसडीएम

हरीसिंह
|
मानव सेवा की मिसाल: रक्तदान करते युवक के साथ उपस्थित अधिकारी व समाजसेवी
मानव सेवा की मिसाल: रक्तदान करते युवक के साथ उपस्थित अधिकारी व समाजसेवी
जिला रेडक्रॉस समिति की प्रधान एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभार...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: