ज़िला
फतेहाबाद | युवक की तेजधार हथियारों से काटकर हत्या : फतेहाबाद में भांभू गैंग पर आरोप | मुखबिरी करने के शक में पीटा | ऊपर गाड़ी चढ़ाई
फतेहाबाद | हरियाणा के फतेहाबाद जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने एक युवक की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना भूना शहर की है। बाइक पर जा रहे युवक को कुछ लोगों ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने उस पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उस पर गाड़ी भी चढ़ा दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डीएसपी नरसिंह और सीआईए टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या का आरोप विक्रम भांभू गैंग के सदस्यों पर लगा है। बताया जा रहा है कि गैंग को शक था कि युवक उनकी गतिविधियों की मुखबिरी करता था।

युवक के मर्डर के बाद भूना थाने में पहुंचे लोग
सचिन कुमार (23) भूना के वार्ड नंबर-5 का रहने वाला था। उसके पिता राजबीर सिंह मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। सचिन तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। सबसे बड़ी बहन है, जबकि सबसे छोटा भाई सुनील कुमार है। तीनों अविवाहित हैं।
परिजनों के अनुसार, सचिन पहले भूना कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था। बाद में उसने पढ़ाई बीच में छोड़ दी और गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। कुछ दिन पहले वह अपने भतीजे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर लौटा था।
मंगलवार रात साढ़े 10 बजे सचिन अपने साथी पवन कुमार के साथ बाइक पर भूना शहर में जा रहा था। इसी दौरान शहीद उधम सिंह चौक के पास से भांभू गैंग के बदमाशों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोप है कि वाल्मीकि चौक पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और जबरन अपने साथ ले गए।

घटनास्थल पर जुटे लोग।
इसके बाद हिसार रोड पर ले जाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमलावरों ने उसके हाथ-पैर तोड़ दिए और गर्दन व छाती पर तेजधार हथियारों से कई वार किए। आरोप है कि वारदात के बाद बदमाशों ने उसके ऊपर गाड़ी भी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
भूना थाना SHO ओमप्रकाश ने बताया कि सचिन के पिता राजबीर की शिकायत पर भूना थाना पुलिस ने 10 नामजद आरोपियों समेत कुल 25 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में भांभू गैंग के जगजीत उर्फ जज, पिन्नी, चिड़ी, कार्तिक, सौरभ, प्रवीण, बिल्ला, अमन, सुरजी और कुशाल शामिल हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में कई आपराधिक गैंग सक्रिय हैं। इनमें विक्रम भांभू गैंग भी शामिल है। विक्रम भांभू गांव नाढ़ोडी का रहने वाला है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह पहले लॉरेंस गैंग से जुड़े छात्र संगठन सोपू (SOPU) के संपर्क में था। बाद में उसने भूना और आसपास के क्षेत्रों में अपना अलग गैंग खड़ा कर लिया।
पुलिस के अनुसार, विक्रम भांभू के खिलाफ अकेले भूना थाने में ही 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, छीना झपटी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले शामिल हैं।
फरीदाबाद | डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने केमिस्ट संचालकों के साथ की बैठक : प्रतिबंधित दवाइयां न बेचने और सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | जमीनी विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला : कार से पीछा कर रॉड-डंडों से पीटा, केस दर्ज
पंचकूला | सरकारी स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस : 582 स्कूलों की बाउंड्री वॉल होगी दुरुस्त
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी : समाज सेवी सुधीर चौधरी का बड़ा कदम | नांगल चौधरी में शुरू हुआ हाईटेक CCTV कैमरों का सुरक्षा अभियान
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | टोल पर फिर बवाल : ड्राइवर से मारपीट के आरोप के बाद जाम | पुलिस बनी तमाशबीन | आखिर कब रुकेगी टोल कर्मियों की कथित मनमानी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल4 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली2 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान