नांगल चौधरी में पोषण माह का आयोजन: मोहनपुर में लगा स्कूल रेडीनेस मेला, बच्चों के विकास पर जोर

रिपोर्टर:
|
नांगल चौधरी पोषण मेला
नांगल चौधरी पोषण मेला

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड नांगल चौधरी के गांव मोहनपुर में ‘पोषण माह’ के तहत पोषण स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।

मेले में बच्चों के शारीरिक और मानसिक कौशल को परखने के लिए विभिन्न स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत रजिस्ट्रेशन डेस्क पर बच्चों के नामांकन और उनके स्वास्थ्य परीक्षण (कद और वजन) से हुई। इस दौरान सर्कल सुपरवाइजर सुनीता यादव ने बच्चों के लिए भाषा, बौद्धिक, शारीरिक और गणितीय विकास से जुड़ी कई रोचक गतिविधियां करवाईं।

नांगल चौधरी के मोहनपुर में पोषण माह के तहत स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित

नांगल चौधरी के मोहनपुर में पोषण माह के तहत स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित

कार्यक्रम के दौरान सुनीता यादव ने जच्चा-बच्चा सुरक्षा और पौष्टिक आहार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे स्कूली शिक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार होते हैं और उनका समग्र विकास सुनिश्चित होता है।मेले में फीडबैक स्टॉल भी लगाया गया, जहां अभिभावकों से सुझाव लिए गए। उपस्थित लोगों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वार्ड नंबर 2 के पार्षद धर्मेंद्र, अध्यापक मुकेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नांगल चौधरी | NH-148B पर फिर टला बड़ा हादसा : नशे में ट्रक चालक ने 100 मीटर रिवर्स लेकर मारी टक्कर | हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

मंजीत सोनी
|
नांगल चौधरी के जलेबी चौक के पास खड़े ट्रक में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
नांगल चौधरी के जलेबी चौक के पास खड़े ट्रक में टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
नांगल चौधरी। राष्ट्रीय राजमार्ग-148B पर स्थित जलेबी चौक, खानपुर के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक चालक कथित रूप से नशे की हालत में अपने वाहन को आगे बढ़ाने के बजाय करीब 100 मीटर तक ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading

नांगल चौधरी | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण का शेड्यूल जारी | 22 सितंबर को होगा अंतिम प्रकाशन

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक दिवसीय कार्यशाला मौजूद बीएलए।
नांगल चौधरी | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार पंचायत भवन नारनौल में 71-नांगल चौधरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तीन चरणों में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending