ज़िला
फरीदाबाद |शेयर मार्केट में अधिक मुनाफे का लालच देकर 41.50 लाख रुपये की साइबर ठगी : खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-49, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना एनआईटी में शिकायत दी कि उसने एक टेलीग्राम चैनल ज्वॉइन किया था, जहां शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने संबंधी संदेश प्रसारित किए जाते थे। अधिक लाभ के लालच में आकर उसने निवेश करने की योजना बनाई। उसको ठगों द्वारा एक यूआरएल भेजा गया, जिसके माध्यम से उसका निवेश खाता खुलवाया गया।
इसके बाद उसने नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 के बीच कुल 41,50,597 रुपये निवेश कर दिये। जब उसने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो टैक्स के नाम पर अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। स्वयं के साथ ठगी होने का अहसास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक निवासी सेक्टर-2, फरीदाबाद, आकाश रावत निवासी राव कॉलोनी, फरीदाबाद तथा हर्ष निवासी पलवल, हाल निवासी सेक्टर-2, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपित बल्लभगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं। हर्ष खाताधारक है। आकाश और दीपक ने हर्ष का बैंक खाता खुलवाकर ठगों तक पहुंचाया था। उक्त खाते में ठगी से संबंधित 2,65,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई थी।
आकाश बल्लभगढ़ में सॉफ्ट ड्रिंक की फैक्ट्री संचालित करता है, जबकि दीपक प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है। वहीं
खाताधारक हर्ष मजदूरी का काम करता है।
हर्ष को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, आरोपी आकाश और दीपक को आगे की पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
नूंह। 12 साल में विकास की गति : जनकल्याण की नीति और पारदर्शी व्यवस्था ने देश को नई पहचान दी है–जान मोहम्मद, जिला परिषद चेयरमैन।
नूंह। मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सीआईए नूंह और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ : दो आरोपी घायल | पांच ऊंट बरामद
फतेहाबाद | नहर टूटने से खेतों में घुसा पानी : सिंचाई विभाग कार्यालय तक लाइन डालने का काम अधूरा छोड़ा | किसानों को हुआ नुकसान
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नारनौल7 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा