कांग्रेस ने मेयर प्रत्याशियों की घोषणा की: अंबाला से कुलविंद्र कौर, सोनीपत से कमल दीवान मैदान में | संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी तैयारी |

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
|
कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत के मेयर प्रत्याशी घोषित किए
कांग्रेस ने अंबाला और सोनीपत के मेयर प्रत्याशी घोषित किए

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। अंबाला नगर निगम का मेयर पद बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि सोनीपत नगर निगम की सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अंबाला नगर निगम के लिए श्रीमती कुलविंद्र कौर (धर्मपत्नी श्री कृपाल सिंह सैनी) को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सोनीपत नगर निगम के लिए जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि कमल दीवान एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय देवराज दीवान सोनीपत से विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनकी मजबूत जनपकड़ रही है। वहीं श्रीमती कुलविंद्र कौर का परिवार भी अंबाला शहर का एक सम्मानित परिवार माना जाता है, जो लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी संगठनात्मक एकजुटता और जन समर्थन के दम पर इन चुनावों में मजबूती से उतरकर जीत हासिल करेगी।

साथ ही उन्होंने बताया कि पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा भी जल्द की जाएगी। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटें और प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | पुलिस का साइबर ठगों पर शिकंजा : सोशल मीडिया और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बबीता वर्मा
|
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया के जरिए ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
नूंह। जिले में साइबर ठगी के बढ़ते नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम टीम और जांच एजेंसियों ने तीन अलग-अलग मामलों में तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, फर्जी सिम कार्ड और नकली ऑनलाइन प्रोफाइल के जरिए ल...
Continue Reading

नूंह। स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ : क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रही टाटा मैजिक सीज | वीडियो वायरल होने पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बबीता वर्मा
|
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह में स्कूली बच्चों को क्षमता से अधिक बैठाकर ले जा रही टाटा मैजिक
नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एक निजी स्कूल के बच्चों को क्षमता से अधिक संख्या में भरकर ले जा रही टाटा मैजिक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने तत...
Continue Reading

फतेहाबाद। टोहाना में ITI छात्र पर लाठी-डंडों से हमला : गंभीर रूप से घायल स्टूडेंट को किया अग्रोहा रेफर | पुरानी रंजिश के कारण पीटा

राजेश भाम्भू
|
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
घायल युवक शिंपू से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
फतेहाबाद। टोहाना शहर के रेलवे रोड पर सोमवार को 20 वर्षीय आईटीआई छात्र शिंपू पर 15-20 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में शिंपू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने अग्...
Continue Reading
Advertisement

Trending