ज़िला
क्रिप्टो निवेश के नाम पर बड़ी ठगी: 75.69 लाख रुपये हड़पे | खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई
फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 75,69,041 रुपये की ठगी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पांचाल निवासी प्रताप नगर मंडोली, पूर्वी दिल्ली (हाल निवासी उतराचंल कॉलोनी, गाजियाबाद) के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-35 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 26 दिसंबर 2025 को फेसबुक पर सर्फिंग के दौरान उसे क्रिप्टो करेंसी निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ गया, जहां ठगों ने लिंक के माध्यम से उसका निवेश खाता खुलवाया।
इसके बाद 27 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 75,69,041 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन उसे कोई लाभ नहीं मिला और न ही रकम वापस की गई। इस पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी दीपक ने ठगी के लिए अपनी एक जानकार महिला का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसमें लगभग 2 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी 12वीं पास है और गाजियाबाद में निजी नौकरी करता है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में और गहराई से पूछताछ कर अन्य आरोपियों व ठगी के नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
फतेहाबाद | बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ : चश्मा उतार फेंकने पर समाज में रोष
निजामपुर | डीएचबीवीएन सब यूनिट का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न : सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी
नारनौल | रक्तदान में योगदान पर माता सती वेलफेयर समिति सम्मानित : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मिला प्रशस्ति पत्र
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल4 weeks ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा4 weeks ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद