ज़िला
नारनौल। ई-रिक्शा में सफर कर डीसी अनुपमा अंजली ने दिया ईंधन बचाने का संदेश : बस स्टैंड और पंचायत भवन का किया औचक निरीक्षण
नारनौल। प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सोमवार को एक अनूठी पहल करते हुए सरकारी वाहनों का काफिला छोड़ अधिकारियों के साथ ई-रिक्शा में सफर किया। उन्होंने लघु सचिवालय से ई-रिक्शा के माध्यम से शहर का दौरा कर आमजन और सरकारी कर्मचारियों को ईंधन बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ई-रिक्शा में सवार होकर निरीक्षण के लिए जाती डीसी अनुपमा अंजली।
‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ किए गए इस दौरे के दौरान उपायुक्त सबसे पहले स्थानीय बस स्टैंड पहुंचीं, जहां उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। निरीक्षण के बाद उपायुक्त पंचायत भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नारनौल बस स्टैंड का निरीक्षण कर यात्रियों से बातचीत करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
बस स्टैंड निरीक्षण के दौरान डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि देशहित में ईंधन की बचत और ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना आवश्यकता निजी वाहनों का उपयोग कम करें तथा अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन, साइकिल और अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश की ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
उपायुक्त ने बस स्टैंड परिसर में शिकायत एवं सुझाव पेटी लगाने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सके और उनके सुझावों पर भी अमल हो सके। उन्होंने ई-रिक्शा चालकों से नागरिकों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड से अतिरिक्त 15 ई-रिक्शा संचालित करने की अपील भी की।
पंचायत भवन निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईंधन बचत के व्यावहारिक उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, निजी वाहनों के बजाय बसों और ट्रेनों जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग किया जाए। साथ ही कारपूलिंग को बढ़ावा देकर ईंधन की खपत और ट्रैफिक दबाव दोनों को कम किया जा सकता है।

नारनौल बस स्टैंड में सफाई, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
डीसी ने कहा कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल का उपयोग करने की आदत स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है। उन्होंने अधिकारियों को अपने दौरे और बैठकों की बेहतर योजना बनाने की सलाह देते हुए कहा कि एक ही यात्रा में अधिकतम कार्य निपटाने का प्रयास किया जाए ताकि अनावश्यक ईंधन की खपत कम हो सके।
उन्होंने वाहन चालकों से रेड लाइट या किसी स्थान पर प्रतीक्षा के दौरान इंजन बंद रखने की अपील करते हुए कहा कि ऐसी छोटी बचत भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा योगदान साबित हो सकती है। साथ ही विभागों को बैठकों और समन्वय कार्यों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर दिए गए संदेश को जन आंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों और प्रशासन की सामूहिक भागीदारी से ही ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, सचिव आरटीए मनोज कुमार, जीएम रोडवेज देवदत्त, डीडीपीओ प्रमोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौल | ई-रिक्शा से दफ्तर पहुंचे एसडीएम उदय सिंह : दिया ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण का संदेश
नारनौल। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों को मिला विशेष प्रशिक्षण : घर-घर पहुंचकर होगा मतदाता सत्यापन अभियान
नारनौल। यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एक सप्ताह में 2303 चालान | ओवरस्पीड व रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर शिकंजा
-
निजामपुर2 days agoमहेंद्रगढ़ | नांगल चौधरी थाना फिर कटघरे में : सरपंचों का पुलिस पर सीधा हमला, आरोपी खुद करेंगे जांच ? ,मुंशी के ऑडियो से भड़का विवाद, सोमवार को बड़े आंदोलन की चेतावनी
-
अटेली5 days agoमहेंद्रगढ़ | भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई : प्रवीण शेरावत : व्यापारी, किसान और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी। लूजोता मोड़ पर लगा दोस्तपुर गांव का नया साइन बोर्ड : ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
-
अटेली5 days agoनरवीर प्रकरण से गरमाई राजनीति: राव की ताकत या कमज़ोरी ?, अहीरवाल में बढ़ी राजनीतिक चर्चा, नेतृत्व और वर्चस्व पर उठे सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल। सरपंच विक्रम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत : निलंबन आदेश पर लगाई रोक | कमिश्नर का आदेश किया रद्द
-
नांगल चौधरी2 days agoवेद प्रचार की महिला जिला प्रभारी बनीं प्राचार्य वंदना यादव | महिलाओं को दिया निडर और संस्कारित बनने का संदेश : आर्य समाज चलाएगा जागरूकता अभियान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ : 35 हजार में हो रही थी अवैध जांच | राजस्थान का आरोपी गिरफ्तार
-
नांगल चौधरी2 days agoभोजावास | आर्य वीरांगना शिविर 2026 : बेटियों को आत्मरक्षा और संस्कारों से सशक्त बनाने की अनूठी पहल