नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा: अपराध शाखा NIT ने दो आरोपियों को दबोचा | 31.74 लाख रुपये की ठगी | गैंग का मास्टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार

रिपोर्टर: धर्मेंद्र यादव
| फरीदाबाद
अपराध शाखा NIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
अपराध शाखा NIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा ठगी के मामलों में लगातार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा NIT की टीम ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवेश निवासी प्रताप नगर, नॉर्थ दिल्ली और सन्नी निवासी भगत सिंह नगर, हिसार (हाल निवासी बुध बाजार, नगर दिल्ली) के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार संजीत कुमार निवासी ददसिया, फरीदाबाद ने शिकायत दी थी कि उसकी जान-पहचान आकाश नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को नौकरी दिलाने वाला बताकर विश्वास में लिया। आरोपी की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अपने साले को नौकरी दिलवाने के लिए 3,14,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

इसके बाद आरोपी ने अन्य लोगों को भी नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 31,74,000 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में थाना SGM नगर में मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी आकाश ने वर्ष 2022 में शिकायतकर्ता से संपर्क किया और धीरे-धीरे अपने साथियों प्रवेश, सन्नी व अन्य के साथ मिलकर लोगों से पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। मुख्य आरोपी आकाश को पहले ही 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर 4 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा जा चुका है।

अब गिरफ्तार आरोपियों प्रवेश और सन्नी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में और पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी की रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फतेहाबाद | अब रतिया चेयरपर्सन की कुर्सी पर मंडराया खतरा : प्रीति खन्ना के खिलाफ हुए 14 पार्षद | अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाने की मांग

राजेश भाम्भू
|
प्रीति खन्ना, चेयरपर्सन, रतिया नगरपालिका।
प्रीति खन्ना, चेयरपर्सन, रतिया नगरपालिका।
फतेहाबाद | रतिया नगरपालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना की कुर्सी फिर खतरे में आ गई है। शहर के 14 पार्षदों ने उनके खिलाफ असंतोष जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाने की मांग कर डाली है। पार्षदों का आरोप है कि चेयरपर्सन प्रशासन को प्रभावी ढंग से संचा...
Continue Reading

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading
Advertisement

Trending