ज़िला
नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए।
सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थता केवल कानूनी प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज में शांति और सौहार्द स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अदालतों में बढ़ते मामलों के बोझ को कम करना और आमजन को सुलभ व किफायती न्याय उपलब्ध कराना है।
उन्होंने मध्यस्थों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक मामलों में सुलह-समझौते के प्रयास किए जाएं, ताकि छोटे-छोटे विवाद कोर्ट तक पहुंचने से पहले ही सुलझ सकें। साथ ही कानूनी स्वयंसेवकों को गांव-गांव जाकर लोगों को मध्यस्थता के लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए कहा गया।
सीजेएम ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे कमजोर वर्गों को मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दें और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि आमजन को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है।
एडीआर सेंटर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि यहां विवादों का समाधान आपसी सहमति से किया जाता है, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है और समाज में भाईचारा बना रहता है।
नारनौल | महिला आरक्षण पर विपक्ष का प्रचार भ्रामक : संवैधानिक प्रक्रिया समझना जरूरी : डॉ. अभय यादव
नांगल चौधरी | पिज्जा कैफे पर पुलिस की औचक छापेमारी, केबिन-पर्दे हटवाए : संचालकों को सख्त हिदायत
नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील
-
हरियाणा3 weeks agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा3 weeks agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
हरियाणा3 weeks agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
हरियाणा1 week agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
हरियाणा2 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
हरियाणा1 week agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
हरियाणा1 week agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद