महेंद्रगढ़ की बेटी बनी लेफ्टिनेंट विशेष यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान : ईस्टर्न कमांड कोलकाता में मिली नियुक्ति

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़ की विशेष यादव बनी लेफ्टिनेंट, सेना में हासिल की बड़ी सफलता
महेंद्रगढ़ की विशेष यादव बनी लेफ्टिनेंट, सेना में हासिल की बड़ी सफलता

महेंद्रगढ़ जिले के गांव खेड़ा की बेटी विशेष यादव ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) के तहत कोलकाता स्थित ईस्टर्न कमांड में कमीशन प्रदान किया गया है। 23 अप्रैल को उनकी कमिश्निंग पूरी हुई, जिसके बाद परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

विशेष यादव ने 18 दिसंबर 2021 को सेना में जॉइनिंग की थी। इसके बाद उन्होंने चार वर्षों का कठोर, अनुशासित और समर्पित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और देशसेवा के जज्बे का परिणाम माना जा रहा है।

पूरा परिवार कर रहा देश सेवा

विशेष का परिवार पहले से ही देश सेवा की परंपरा से जुड़ा रहा है। उनके दादा स्वर्गीय गुलजारीलाल आर्टिलरी में रहे थे। चाचा रविंद्र कुमार भी सेना की आर्टिलरी से सेवानिवृत्त हैं। पिता गजराज सिंह आईटीबीपी से रिटायर्ड हैं, जबकि भाई जयवीर सिंह भारतीय नौसेना में सेवाएं दे रहे हैं। दादा के बाद अब तीसरी पीढ़ी में विशेष यादव ने लेफ्टिनेंट बनकर इस परंपरा को आगे बढ़ाया है।

बचपन से ही सेना में जाने का सपना

उनकी प्रारंभिक शिक्षा महेंद्रगढ़ में ही हुई। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई यदुवंशी शिक्षा निकेतन, महेंद्रगढ़ से पूरी की। बचपन से ही उनका सपना सेना में जाकर देश की सेवा करना था, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया।

परिजनों में खुशी की लहर

उनकी इस सफलता पर पिता गजराज सिंह, माता सरदीप कुमारी, चाचा रविंद्र कुमार, चाची सरिता यादव, भाई जयवीर सिंह, भाभी पारुल यादव सहित अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

क्षेत्र में उत्साह का माहौल

विशेष यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल में बेटियों को कैंसर से बचाने की मुहिम ,राजवंशी स्कूल में टीकाकरण पर जागरूकता : डॉक्टरों ने अभिभावकों को किया प्रेरित

हरविन्द्र यादव
|
राजवंशी स्कूल दौचाना में छात्राओं को कैंसर से बचाव के टीकाकरण की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर
राजवंशी स्कूल दौचाना में छात्राओं को कैंसर से बचाव के टीकाकरण की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर
नारनौल। दौचाना स्थित राजवंशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉक्टर नरेंद्र कुमार और डॉ. अंजली सैनी ने बच्चेदानी के कैंसर से बचाव को लेकर वि...
Continue Reading

नारनौल में CJM नीलम कुमारी का जेल दौरा ,महिला व बुजुर्ग कैदियों से किया संवाद : अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

|
जिला जेल नारनौल में निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करतीं सीजेएम नीलम कुमारी
जिला जेल नारनौल में निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करतीं सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष अभियान "न्याय और सम्मान" के तहत जिला जेल नारनौल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला और बुजुर्ग कैदियों से संवा...
Continue Reading

नारनौल में CM ने वीसी के जरिए ली नीट परीक्षा की समीक्षा डीसी ने तैयारियों की दी जानकारी : केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली व एम्बुलेंस के पुख्ता प्रबंध

|
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उप...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: