ज़िला
महेंद्रगढ़ | रोजगार मेले में उमड़े युवा : 38 अभ्यर्थियों को मौके पर मिली नौकरी | कई बड़ी कंपनियां पहुंचीं
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान के तहत शुक्रवार को उपमंडल रोजगार कार्यालय महेंद्रगढ़ में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। मेले के दौरान 114 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 38 अभ्यर्थियों को कंपनियों द्वारा मौके पर ही चयन पत्र सौंप दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत और सहायक रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें पीएम विकसित भारत योजना, पीएम इंटर्नशिप स्कीम और कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
रोजगार मेले में फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, पुखराज हेल्थ केयर, एनआईआईटी एक्सिस, एचडीएफसी बैंक, रामाय हेल्थ केयर और प्लेटिनम मोटोकॉर्प्स सहित कई कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।

कार्यक्रम में हरियाणा कौशल विकास मिशन से विकास यादव, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संदीप सिंह तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग से संजीव कुमार ने युवाओं को स्वरोजगार, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रोजगार मेले में युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सरकार के इस प्रयास की सराहना की। विभाग की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेले आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
अटेली | गांव सागरपुर में अटल लाइब्रेरी का शुभारंभ : डिजिटल शिक्षा से जुड़ेंगे युवा | प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
कनीना | राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना का संदेश : भारत निर्माण युवा दल के सात दिवसीय शिविर का समापन
नई दिल्ली | INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक : 25 दल हुए शामिल | शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग | 5 मुद्दों पर बनी सहमति
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
अटेली5 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नारनौल7 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा