पानीपत। करोड़ों की संगठित ठगी का खुलासा | 29 व्यापारियों से 1.11 करोड़ का माल लेकर फरार : हथियारों के दम पर धमकी, BNS में केस दर्ज

नितिन यादव
|
पानीपत

ठगी करने के आरोपियों में से आरोपी राजेश उर्फ राज रतन, दीपक और राहुल मानिक। ये फोटो शिकायतकर्ता की ओर से जारी की गई है।
ठगी करने के आरोपियों में से आरोपी राजेश उर्फ राज रतन, दीपक और राहुल मानिक। ये फोटो शिकायतकर्ता की ओर से जारी की गई है।

पानीपत। हरियाणा के टेक्सटाइल हब पानीपत और पड़ोसी जिले करनाल में व्यापारियों के साथ करोड़ों रुपए की संगठित ठगी का मामला सामने आया है, जहां शातिर ठगों ने खुद को बड़े कारोबारी बताकर 29 व्यापारियों से करीब 1,11,11,476 रुपए का माल उधार लिया और फरार हो गए। इस मामले में तहसील कैंप थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत पूरे गिरोह के खिलाफ BNS की धारा 111(2)(b) (संगठित अपराध) और 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है। मुख्य शिकायतकर्ता कृष्णा नगर निवासी गाबा टेक्सटाइल के मालिक प्रेम कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल 2024 को चार युवक उनकी देशराज कॉलोनी स्थित फैक्ट्री में पहुंचे, जिनके पहनावे और लग्जरी गाड़ियों को देखकर वे प्रभावशाली व्यापारी लगे।

आरोपियों ने अपनी पहचान दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रतन और राहुल कुमार के रूप में कराते हुए खुद को ओम ट्रेडर्स, नानक एंटरप्राइजेज, फर्निशिंग वाला और महादेव एंटरप्राइजेज का मालिक बताया और बड़े स्तर पर कारोबार का दावा करते हुए बेडशीट्स का ऑर्डर दिया। शुरुआत में 81,900 रुपए का माल भेजा गया, जिसके बदले दिया गया चेक बाउंस हो गया, बाद में दूसरा चेक भी फेल हो गया और इसके बावजूद आरोपियों ने लगातार माल उठाया।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब वह सेक्टर-25 स्थित कथित फैक्ट्री में भुगतान लेने पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए साफ कहा कि रुपए नहीं मिलेंगे और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह जान बचाकर लौट आए। जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले व्यापारियों की जानकारी जुटाता था और फिर ब्रांडेड कपड़े पहनकर व लग्जरी गाड़ियों में पहुंचकर विश्वास जीतता था, जिसके बाद उधार में माल लेकर उसे बाजार में कम कीमत पर नकद बेच देता था और ठिकाना बदल लेता था। पुलिस ने दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रतन और राहुल कुमार उर्फ मानिक जैसवार को नामजद करते हुए उनके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस संगठित ठगी में सबसे बड़ी रकम 23 लाख रुपए समीर से ठगी गई, जबकि अन्य पीड़ितों में अमन शर्मा, डिवाइन क्रिएशन, माधव मिगलानी, संजय जैन, नंद राम, अचिन भाटिया, रतन लाल, युक्ति पोलीमर, गुलजार, जतिन बत्तरा, आयुष कपूर, हरमीत एंटरप्राइजेज, मदन ग्रोवर, संजय तनेजा, अजित कुमार, अशुल गर्ग, खुशी राम, प्रेम गाबा, दुआ हैंडलूम, जयपाल सिंह, हेमंत रोहिला, लिक्षित ट्रेडर्स, विनोद गोयल, लक्ष्य, शुभम, किशोर कुमार और अरुण भाटिया सहित कुल 29 व्यापारी शामिल हैं।

नारनौल में बेटियों को कैंसर से बचाने की मुहिम ,राजवंशी स्कूल में टीकाकरण पर जागरूकता : डॉक्टरों ने अभिभावकों को किया प्रेरित

हरविन्द्र यादव
|
राजवंशी स्कूल दौचाना में छात्राओं को कैंसर से बचाव के टीकाकरण की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर
राजवंशी स्कूल दौचाना में छात्राओं को कैंसर से बचाव के टीकाकरण की जानकारी देते स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर
नारनौल। दौचाना स्थित राजवंशी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉक्टर नरेंद्र कुमार और डॉ. अंजली सैनी ने बच्चेदानी के कैंसर से बचाव को लेकर वि...
Continue Reading

नारनौल में CJM नीलम कुमारी का जेल दौरा ,महिला व बुजुर्ग कैदियों से किया संवाद : अधिकारों पर जागरूकता शिविर आयोजित

|
जिला जेल नारनौल में निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करतीं सीजेएम नीलम कुमारी
जिला जेल नारनौल में निरीक्षण के दौरान कैदियों से बातचीत करतीं सीजेएम नीलम कुमारी
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के विशेष अभियान "न्याय और सम्मान" के तहत जिला जेल नारनौल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला और बुजुर्ग कैदियों से संवा...
Continue Reading

नारनौल में CM ने वीसी के जरिए ली नीट परीक्षा की समीक्षा डीसी ने तैयारियों की दी जानकारी : केंद्रों पर सुरक्षा, बिजली व एम्बुलेंस के पुख्ता प्रबंध

|
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करतीं डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। जिला महेंद्रगढ़ की ओर से उप...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: