कुरुक्षेत्र | कांग्रेस विधायक का बयान | चौटाला को समर्थन : इंस्पेक्टर सस्पेंड और राघव चड्ढा से इस्तीफे की मांग

जिला ब्यूरो
|
कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में बातचीत करते थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा।
कुरुक्षेत्र में बातचीत करते थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा।

कुरुक्षेत्र | थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने सियासी हालात को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए और दलबदल करने वाले नेताओं पर सवाल खड़े किए। अरोड़ा ने कहा कि देश में खरीद-फरोख्त की राजनीति हो रही है और इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में ऐसा प्रतीत होता है कि एक ही पार्टी का प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

अरोड़ा ने राघव चड्ढा के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका दम घुट रहा था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरोड़ा ने कहा कि अगर ऐसा था तो उन्हें सबसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बिना इस्तीफा दिए दूसरी पार्टी में जाना नैतिकता के खिलाफ है और यह लालच को दर्शाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिन नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई होती है, वे बाद में सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल होकर बच निकलते हैं।

विधायक अरोड़ा ने हरियाणा में क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो विधायक पार्टी बदलना चाहते हैं, उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और फिर चुनाव लड़कर जनता का समर्थन हासिल करना चाहिए। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों से भी इस्तीफा देने की मांग की।

इसके अलावा अरोड़ा ने दुष्यंत चौटाला और एक पुलिस इंस्पेक्टर के बीच चल रहे विवाद में चौटाला का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बिना वर्दी के कार्रवाई करना गलत है और इस मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने की मांग करते हुए कहा कि अगर किसी को सुरक्षा दी गई है और उसके साथ इस तरह का व्यवहार होता है, तो यह गंभीर मामला है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी घायल, एम्बुलेंस से ले जाया गया

|
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी घायल, एम्बुलेंस से ले जाया गया...
Continue Reading

रेवाड़ी | एक्स-सर्विसमैन से ₹1.89 करोड़ की ठगी, डिजिटल अरेस्ट का झांसा

|
रेवाड़ी | एक्स-सर्विसमैन से ₹1.89 करोड़ की ठगी, डिजिटल अरेस्ट का झांसा...
Continue Reading

पंचकूला | कांग्रेस को झटका, पूर्व मेयर भाजपा में शामिल होंगी

|
पंचकूला | कांग्रेस को झटका, पूर्व मेयर भाजपा में शामिल होंगी...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: