ज़िला
महेंद्रगढ़। पात्र गरीब परिवारों के हक की लड़ाई लड़ेंगे पुनीत बुलान : कटे हुए BPL राशन कार्डों की बहाली के लिए शुरू होगी विशेष मुहिम
महेंद्रगढ़। युवा कांग्रेस महेंद्रगढ़ के जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने जिले के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद परिवारों के हितों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जिन पात्र परिवारों के BPL राशन कार्ड बिना किसी उचित कारण के काट दिए गए हैं, उनके हक की आवाज बुलंद करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जल्द ही एक विशेष जनसंपर्क एवं जनसंघर्ष मुहिम शुरू की जाएगी।
पुनीत बुलान ने कहा कि राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के लिए जीवनयापन का सहारा है। राशन कार्ड कटने के कारण अनेक परिवार सरकारी योजनाओं, राशन और अन्य आवश्यक सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं। ऐसे परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी प्रभावित परिवारों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई परिवार वास्तव में पात्र है और उसका BPL राशन कार्ड गलत तरीके से काटा गया है, तो वह निराश न हो। ऐसे परिवार सीधे संपर्क करें ताकि उनके मामलों को एकत्रित कर प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
पुनीत बुलान ने विश्वास दिलाया कि किसी भी पात्र गरीब परिवार को उसके अधिकारों से वंचित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मुहिम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनका हक दिलाने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।
उन्होंने कहा, “गरीब परिवारों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। जो पात्र हैं, उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को बड़े स्तर पर भी उठाया जाएगा।”
महेंद्रगढ़ | कांग्रेस संगठन में नई नियुक्तियां : कुलदीप भरगड़ और डॉ. तरुण यादव को बड़ी जिम्मेदारी
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में कांग्रेस की मासिक बैठक का हुआ आयोजन : बीएलए टू भी बैठक में रहे मौजूद
महेंद्रगढ़ | तेज आंधी-बारिश से धौलपोश गौशाला में भारी नुकसान : दीवार गिरी | बरगद का पेड़ टीन शेड पर गिरा | गोवंश सुरक्षित
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष